न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस और भारत की S-400 डील के बाद पाकिस्तान ने बनाए ब्लास्ट प्रूफ मिसाइल टनल, परमाणु मिसाइलों को छिपाया

S-400 एयर डिफेन्स सिस्टम को लेकर भारत और रूस के बीच हुए डील से डरे पाकिस्तान ने नए तरीके से अपनी रक्षा तैयारिया शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Nov 2018 2:15:14

रूस और भारत की S-400 डील के बाद पाकिस्तान ने बनाए ब्लास्ट प्रूफ मिसाइल टनल, परमाणु मिसाइलों को छिपाया

S-400 एयर डिफेन्स सिस्टम को लेकर भारत और रूस के बीच हुए डील से डरे पाकिस्तान ने नए तरीके से अपनी रक्षा तैयारिया शुरू कर दी है। भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपने परमाणु जखीरे को सरगोधा के कैराना हिल्स में छि‍पाना शुरू कर दिया है। इन परमाणु मिसाइलों को छुपाने के लिए ब्लास्ट प्रोटेक्शन टनल भी बनाया गया है, जिससे भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम को चकमा दिया जा सके। इन टनल की सबसे खास बात यह है की इन पर हवाई हमले का कुछ खास असर नहीं होता, जिससे इनमे मौजूद मिसाइलें नष्ट नहीं होंगी। सरगोधा में पाकिस्तान अपने कई परमाणु टेस्ट कर चुका है और यह पाकिस्तान के परमाणु टेस्ट का सबसे सीक्रेट लोकेशन है। पाकिस्तान नए-नए लोकेशन पर अपनी मिसाइल्स को तैनाती की प्लानिंग कर रहा है, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ये अंदाज़ा न लगा सकें की पाकिस्तान के मिसाइल्स की लोकेशन कहां-कहां है। देखा जाए तो भारत सरकार ने रूस के साथ करीब 40 हज़ार करोड़ रुपए की पांच S-400 एयर डिफेन्स की डील की है, जिसे जरूरत पड़ने पर सेना अपने अलग-अलग थिएटर कमांड में तैनात करेगी।

S 400 की पहली खेप अगले साल यानि 2019 से आनी शुरू हो जाएगी। S-400 की सबसे खास बात ये है कि ये मिसाइल 380 किलोमीटर दूर से आने वाली मिसाइल्स, जेट्स या ड्रोन को बड़े आराम से हवा में ही मार सकती है।

रिटायर्ड एयर कमोडोर बीएस सिवाच के मुताबिक, ''S-400 दुनिया का सबसे बेहतरीन एयर डिफेन्स सिस्टम है और पाकिस्तान की चिंता वाजिब है। ऐसे में पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा तैयारियों में बदलाव करना होगा। भारतीय सेना पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा से मजबूत रही है। हालांकि हम शांति प्रिय देश है और S-400 के आने से हमारी सुरक्षा तैयारियों को और बल मिलेगा।''

उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्तान के पास 20 फाइटर स्क्वार्डन हैं, जिसमे अमेरिका के एफ-16 फाइटर प्लेन से लेकर चीन के बने JF 17 जेट्स हैं। चीन के पास चौथी पीढ़ी के 800 फाइटर प्लेन समेत कुल 2400 फाइटर प्लेन हैं और कई मिसाइल्स हैं। ऐसे में S-400 पाकिस्तान और चीन से आने वाले किसी भी खतरे से बड़े आराम से निपट सकता है।

S-400 की सबसे खास बात यह है इसे जरुरत के हिसाब से एक जगह से दूसरी जगह बड़े आराम से ले जाया जा सकता है। ऐसे में पाकिस्तान भले ही अपनी मिसाइल्स को S-400 की मारक रेंज से दूर ले जाने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन वो भारत के जवाबी करवाई से बच नहीं सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत