न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान ने कबूल की हार, गृह मंत्री ने कहा - दुनिया को अपने पक्ष में नहीं ला पाई इमरान सरकार

जम्‍मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) मुद्दे को लेकर दर-दर भटकने वाला पाकिस्तान अब थक गया है। सब जगह से मिली निराशा के बाद आखिरकार उसने हाल मान ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Sep 2019 12:20:01

कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान ने कबूल की हार, गृह मंत्री ने कहा - दुनिया को अपने पक्ष में नहीं ला पाई इमरान सरकार

जम्‍मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) मुद्दे को लेकर दर-दर भटकने वाला पाकिस्तान अब थक गया है। सब जगह से मिली निराशा के बाद आखिरकार उसने हाल मान ली है। इमरान सरकार में गृह मंत्री (Interior Minister) ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह (Brig Ijaz Ahmed Shah) ने मान लिया है कि पाकिस्तान (Pakistan) कश्मीर मुद्दे पर दुनिया को अपने पक्ष में खड़ा करने में असफल रहा है। इमरान खान सरकार (Imran Khan Government) अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कश्‍मीर पर अपना रुख समझाने में नाकाम रही है। शाह ने कहा पूरी दुनिया भारत (India) के साथ खड़ी है। इतना ही नहीं शाह ने कहा प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी सरकार ने देश की दुनिया में ख़राब कर दी है। शाह ने कहा अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को कश्मीर से जुड़ी हमारी बात पर विश्वास नहीं है वही अगर भारत कोई बात कहता है तो दुनिया उसे गंभीरता से लेते हुए भरोसा करती है। गृह मंत्री ने पाकिस्तान की छवि बिगाड़ने के लिए इमरान खान के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो (Benazir Bhutto) और पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Parvez Musharraf) को भी जिम्मेदार ठहराया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (SM Qureshi) ने जेनेवा में हाल में हुए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक के दौरान दावा किया था कि भारत ने आर्टिकल 370 (Article-370) हटाने के बाद मानवाधिकारों का हनन किया है। जम्मू-कश्मीर को जेल में तब्‍दील कर दिया है। पाकिस्तान ने यूएनएचआरसी में जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति को लेकर कहा था कि उसे इस मामले पर 60 देशों से समर्थन मिला है। हालांकि, पाकिस्‍तान ने किसी भी देश का नाम नहीं बताया। यूएनएचआरसी में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि इन देशों की एक सूची भारतीय प्रतिनिधिमंडल को सौंप दी जाएगी। हालांकि, इस मुद्दे से जुड़े लोगों का कहना है कि पाक को 57 सदस्यीय संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (IOC) और चीन का समर्थन मिला है। हालांकि, इंडोनेशिया जैसे कई सदस्यों ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत के दौरान खुद इससे को दूर कर लिया।

वही इसके जवाब में भारत ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर मनगढंत कहानियां दुनिया को सुना रहा है, जबकि उसकी अपनी जमीन आतंकियों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह है। वहां आतंकवादी पनपते हैं। पाकिस्तान खुद सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। बता दें कि अमेरिका (US), फ्रांस (France) और रूस (Russia) जैसे देशों ने अनुच्‍छेद-370 हटाने के भारत के कदम का समर्थन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत