न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्‍तान की इस हरकत की वजह से अभिनंदन को भारत आने में हुई देरी

शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) को पाकिस्‍तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को देर से सौंपा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 8:45:18

पाकिस्‍तान की इस हरकत की वजह से अभिनंदन को भारत आने में हुई देरी

शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) को पाकिस्‍तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को देर से सौंपा था। दोपहर करीब 4 बजे पाकिस्‍तानी अधिकारी उन्‍हें लेकर वाघा बॉर्डर पहुंच गए थे। इसके बावजूद उन्‍हें रात 9 बजे के बाद भारत को सौंपा गया। ऐसे में अब इस देरी की वजह सामने आ गई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने अभिनंदन से कैमरे पर बयान दर्ज करने को कहा था। इसके बाद ही उन्हें सीमा पार करके स्वदेश जाने दिया गया। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय वायुसेना का कहना है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया लेकिन उनकी रिहाई से पहले रिकार्ड वीडियो संदेश में इसका कोई उल्लेख नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे पायलट का वीडियो संदेश स्थानीय मीडिया को जारी किया। इस वीडियो में अभिनंदन ने बताया कि उसे कैसे पकड़ा गया। एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनका वीडियो संदेश रिकार्ड करने से उसे भारत को सौंपने में देरी हुई।’’ भारत का पक्ष है कि अभिनंदन का विमान उस समय गिर गया जब भारतीय वायुसेना के विमानों ने 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तान वायुसेना के प्रयासों को नाकाम किया था। इससे एक दिन पहले भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंक रोधी अभियान चलाया था।

abhinandan varthaman,pakistan,india,indian airforce,attari-wagah border

अभिनंदन विमान से तो बाहर निकल गए थे लेकिन वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाकर गिरे जहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया। पाकिस्तानी मीडिया की खबर है कि वाघा आव्रजन पर अभिनंदन के कागजात की जांच हो रही थी इसलिए उन्हें तुरंत भारतीय अधिकारियों को नहीं सौंपा गया।

अटारी बॉर्डर आने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अमृतसर से दिल्‍ली लाया गया। रात 12 बजे वह विशेष विमान से पालम एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्‍हें आरआर अस्‍पताल के लिए रवाना कर दिया गया। चार दिन तक वह अस्‍पताल में ही रहेंगे। इस दौरान डॉक्‍टरों की एक टीम उनकी निगरानी करेगी।

वाघा बॉर्डर पर पहुंचने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का पहला रिएक्‍शन था कि घर लौटकर खुश हूं। हालांकि अभी उन्‍हें लंबी मेडिकल जांच प्रक्र‍िया से गुजरना होगा। इस दौरान डॉक्‍टर उन पर निगाह रखेंगे। इसके बाद ही वह घर लौट सकेंगे। इसके बाद ही वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आएगा। अभी पाकिस्‍तान एक वीडियो चला रहा है। जिसे एडिटेड बताया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत