न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद की गीदड़भभकी, भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

मैं 126 दिन धरने में शामिल था, उस वक्त मुल्क के हालात और सरहदी मामलात ऐसे नहीं थे, ये सीरियस थ्रेट है। इस मुल्क को, यह जंग खौफनाफ हो सकती है। ये कन्वेंशनल आर्म नहीं होंगी, जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन तक टैंक-तोप चलेंगी या हवाई जहाज के अटैक होंगे। नेवी के गोले चलेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Oct 2019 8:23:45

पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद की गीदड़भभकी, भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल-370 (Article-370) हटाने के बाद से पाकिस्तान की इमरान सरकार और उसके मंत्री बौखला गए है। पाकिस्तान पीएम से लेकर वहां के मंत्री लगातार भारत के खिलाफ बेतुके बयान दे रहे है। इसी कड़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तान के रेल मंत्री ने एक बार फिर से भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा 'मैं 126 दिन धरने में शामिल था, उस वक्त मुल्क के हालात और सरहदी मामलात ऐसे नहीं थे, ये सीरियस थ्रेट है। इस मुल्क को, यह जंग खौफनाफ हो सकती है। ये कन्वेंशनल आर्म नहीं होंगी, जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन तक टैंक-तोप चलेंगी या हवाई जहाज के अटैक होंगे। नेवी के गोले चलेंगे।'

शेख ने आगे कहा कि नो वे... यह एक एटोमिक वॉर होगा, एक न्यूक्लियर कम एटोमिक वॉर होगा और जिस तरह की जरूरत होगी उस किस्म का असलहा इस्तेमाल करेंगे। बता दें यह पहली बार नहीं है जब शेख रशीद ने ऐसा विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ भड़काने वाला बयान दे चुके हैं। बीते महीने उन्होंने कहा था कि कश्मीर की लड़ाई लड़ी जाएगी, चाहे इसमें मर जाया जाए या फिर मार डाला जाए।

इसके अलावा शेख रशीद अपने एक और बेतुके बयान के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं। एक रैली में माइक पर भाषण देते हुए शेख रशीद को करंट लग गया था। इसका वीडियो भारत में भी काफी वायरल हुआ था। इसे लेकर भी शेख ने बेतुका बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें करंट लगा, इसके पीछे भारत का हाथ है। रेल मंत्री शेख रशीद को भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए करंट लगा था।

भारत ने दिया करारा जवाब, उडी पाकिस्तान की नींद

कश्मीर (Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने के बाद से पाकिस्तान लगातार सीमा पार से आतंकवादियों को भारत में घुसाने की कोशिश कर रहा है और सीमा पर पिछले एक हफ्ते से लगातार गोली बारी कर रहा है। रविवार को भारतीय सेना की तरफ से इसका जवाब दिया गया और जवाब इतना करारा था कि पाकिस्तान के होश उड़ गए है। भारतीय सेना ने बदले की कार्रवाई करते हुए चरमपंथी ठिकानों को निशाना बनाया। भारत के थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने मीडिया को बताया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कम से कम 6 से 10 सैनिक मारे गए हैं। जबकि उनके तीन कैंप तबाह हो गए हैं। इस बीच पाकिस्तान की ओर से इस सच को छुपाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें पाकिस्तानी सेना और मीडिया भी शामिल है। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बताया है कि भारत के एक्शन में 5-6 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए हैं और उतने ही आतंकवादी भी मारे गए है। लेकिन पाकिस्तान मीडिया इस सच को छुपा रहा है और लगातार दावा कर रहा है कि पाकिस्तान के एक्शन से भारत की काफी तबाही हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया कई भारतीय जवानों के मारे जाने की बात कर रहा है, जो कि सरासर गलत है।

भारत की इस कार्रवाई को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है, PAK सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर रविवार से ही भारत के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं। आसिफ गफूर की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि भारत जिन आतंकी कैंपों को तबाह करने की बात कर रहा है वह गलत है। उन्होंने लिखा है कि PoK में ऐसे कोई कैंप थे ही नहीं, इतना ही नहीं उन्होंने फिर विदेशी मीडिया को चेकिंग करने के लिए न्योता दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका