न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pakistan News: पाक मंत्री का बेहूदा बयान - काफी समय से इस्‍तेमाल नहीं हुई थी टीयर गैस, इसलिए प्रदर्शनकारियों पर किया गया टेस्‍ट

पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन के मुताबिक रावलपिंडी में एक समारोह के दौरान उन्‍होंने कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों पर काफी कम संख्‍या में इनका इस्‍तेमाल किया गया, ज्‍यादा नहीं किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 10:30:49

Pakistan News: पाक मंत्री का बेहूदा बयान - काफी समय से इस्‍तेमाल नहीं हुई थी टीयर गैस, इसलिए प्रदर्शनकारियों पर किया गया टेस्‍ट

पाकिस्‍तान में लगातार सरकार विरोधी प्रदर्शनों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। शनिवार को सरकारी कर्मचारियों ने अपनी सैलरी में मंहगाई के मुताबिक इजाफा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन ऑल गवर्मेंट एंप्‍लॉइज ग्रांड एलाइंस के नेतृत्‍व में किया गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो तब तक सचिवालय के बाहर बैठे रहेंगे जब तक सरकार इस पर सही फैसला नहीं ले लेती है। इन प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। हालांकि बाद में सरकार ने इनकी मांगों को मान लिया। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को तितर-बितर करने के लिए उनके ऊपर करीब एक हजार आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। ऐसे में पाकिस्‍तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोलों को लेकर बेहुदा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि ये गोले काफी समय से इस्‍तेमाल नहीं किए गए थे, लिहाजा ये जरूरी था कि इन्‍हें टेस्‍ट किया जाए। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन के मुताबिक रावलपिंडी में एक समारोह के दौरान उन्‍होंने कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों पर काफी कम संख्‍या में इनका इस्‍तेमाल किया गया, ज्‍यादा नहीं किया गया।

आपको बता दे, पाकिस्‍तान के आंतरिक मंत्री राशिद, जो खुद भी उस कमेटी का हिस्‍सा थे जिन्‍होंने इन प्रदर्शनकारियों की मांग को माना है। उन्होंने कहा कि असल में दिक्‍कत आंसू गैस के गोले छोड़े जाना नहीं था बल्कि सैलरी में इजाफे की थी। ऐसे समय में जब देश के आर्थिक हालात खराब हैं और मंहगाई दर काफी अधिक तो सैलरी बढ़ाने से सरकारी खजाने पर काफी बोझ पड़ेगा। उन्‍होंने ये भी कहा कि कोरोना महामारी से जूझते पाकिस्‍तान को इससे बाहर लाने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान ने काफी कुछ किया है। इसके लिए पीएम ने सेना के साथ मिलकर जेहाद छेड़ा हुआ है। पीडीएम की रैलियों का जिक्र करते हुए राशिद ने कहा कि यदि वो देश के संविधान की इज्‍जत करेंगे और उसको मानेंगे तो वो खुद उनका स्‍वागत करेंगे। उन्‍होंने ये भी कहा कि संविधान के दायरे में रहते हुए यदि वो विरोध करते हैं तो कोई दिक्‍कत नहीं होगी, लेकिन यदि वो इस्‍लामाबाद आकर संविधान की धज्जियां उड़ाकर अपने विरोध को अंजाम देते हैं तो इसका खामियाजा उन्‍हें भुगतना होगा। उनकी इतनी संख्‍या नहीं है। वो यदि दस बार भी यहां आएंगे तब भी उन्‍हें हर बार वापस भेज दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत