न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खत्म हो रही है पाकिस्तान में सरकारी नौकरियां, विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने कहा - बंद होंगे 400 विभाग

कंगाली में गुजर बसर करने वाले पाकिस्तान के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है।जहां एक तरफ एफएटीएफ ने उसे फरवरी 2020 तक ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला लिया है वही दूसरी तरफ पाकिस्तान ने सरकारी नौकरियां भी खत्म हो रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Oct 2019 10:29:56

खत्म हो रही है पाकिस्तान में  सरकारी नौकरियां, विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने कहा  - बंद होंगे 400 विभाग

कंगाली में गुजर बसर करने वाले पाकिस्तान के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। जहां एक तरफ एफएटीएफ ने उसे फरवरी 2020 तक ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला लिया है वही दूसरी तरफ पाकिस्तान ने सरकारी नौकरियां भी खत्म हो रही है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी का कहना है कि लोग नौकरियों के लिए सरकार की तरफ न देखें। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी के नौकरी से जुड़े बयान देने के बाद उनके देश में हंगामा मच गया और विवाद बढ़ते देख उन्हें सफाई देनी पड़ी। फवाद चौधरी ने सफाई दी कि मीडिया में उनके हर बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जाता है। इस बयान के साथ भी ऐसा ही हुआ है। बता दे, इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी देश में एक करोड़ नए रोजगार के सृजन के वादे के साथ सत्ता में आई थी।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा, 'सरकार लोगों को रोजगार मुहैया नहीं करा सकती। इसके बजाए मैं तो आपको यह बता रहा हूं कि सरकार 400 विभागों को बंद करने जा रही है।'

फवाद चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान में और दुनिया में हर जगह, सरकार की भूमिका सिकुड़ रही है। लोगों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि सरकार नौकरियां नहीं दे सकती। अगर हम नौकरियों के लिए सरकार की तरफ देखने लगेंगे तो हमारी अर्थव्यवस्था का फ्रेमवर्क ढह जाएगा। यह 1970 के दशक की मानसिकता है कि सरकार रोजगार देगी। लेकिन अब निजी क्षेत्र रोजगार देता है।'

फवाद चौधरी के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद सफाई देते हुए उन्होंने ट्विटर पर मोर्चा संभाला और कहा कि उनकी बात को संदर्भ से काटकर पेश किया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''मैंने कहा था कि सरकार नहीं, निजी क्षेत्र रोजगार देते हैं। सरकार का काम ऐसा वातावरण बनाना है जिसमें रोजगार उपलब्ध हो सके। यह नहीं होना चाहिए कि हर व्यक्ति सरकारी नौकरी की ही तलाश में रहे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका