न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 अगस्त को शपथ लेंगे इमरान, 4 पार्टियां आई समर्थन को

इमरान खान ने कहा है कि वे 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jul 2018 3:44:40

11 अगस्त को शपथ लेंगे इमरान, 4 पार्टियां आई समर्थन को

इमरान खान ने कहा है कि वे 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। रेडियो पाकिस्तान ने इस बात का दावा किया है। माना जा रहा है कि 4 पार्टियां, मुताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी), द ग्रेंड डेमोक्रेटिक अलायंस (जीडीए), पीएमएल-कैद (पीएमएल-क्यू) और बलूचिस्तान अवामी पार्टी समेत निर्दलीय सांसद इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) को समर्थन दे सकते हैं। पीटीआई के पास नेशनल असेंबली की 116, पीएमएल-एन की 64 और पीपीपी के पास 43 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 137 सीटें चाहिए।

वहीं, मजबूत विपक्ष के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने गठबंधन का ऐलान किया है। इससे पहले 2002 के चुनाव के बाद पीएमएल-एन और पीपीपी ने सरकार विरोधी गठबंधन बनाया था। उस दौरान परवेज मुशर्रफ ने तख्तापलट करके जफरुल्ला जमाली को प्रधानमंत्री बनाया था।

छोटी पार्टियों का समर्थन लेंगे

इमरान ने रविवार को ऐलान किया था कि छोटी पार्टियों और निर्दलीयों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान ने ये भी कहा था, "48 घंटे में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री का ऐलान कर देंगे। जो भी फैसला होगा वो जनता के हक में होगा। सिंध के अंदरूनी इलाकों में गरीबी को दूर करना सरकार की प्राथमिकता होगी।'' शनिवार को पीटीआई के प्रवक्ता नईमुल हक ने कहा था कि इमरान खान 14 अगस्त को शपथ लेंगे।

साथ आईं दो बड़ी पार्टियां

संसद में इमरान को घेरने के लिए पीएमएल-एन और पीपीपी ने एक साथ आने का ऐलान किया है। इसको लेकर रविवार को दोनों पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई थी। पीएमएल-एन के नेता मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा, "दोनों पार्टियों का मानना है कि चुनाव के नतीजे उलट आए। एक तरह से चुनाव को चुरा लिया गया था। अब सरकार को घेरने के लिए हम संयुक्त रणनीति बनाएंगे।'' पीपीपी के नेताओं ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान से बात कर उन्हें इस बात के लिए मनाने की कोशिश की कि वे संसद के बहिष्कार का अपना फैसला बदलें। पीपीपी की नेता शेरी रहमान ने कहा, "पहले भी चुनाव या संसद के बहिष्कार के फैसले का अच्छा अनुभव नहीं रहा। अगर मौलाना संसद में नहीं आएंगे तो ये सरकार को वॉकओवर देने जैसा रहेगा।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत