न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर मुद्दा : गिर सकती है इमरान खान की सरकार, विपक्ष ने कर ली ये तैयारी!

इमरान सरकार (Imran Government) पर पाकिस्तान (Pakistan) के संयुक्त विपक्ष के मल्टी-पार्टी कॉन्फ्रेंस (एमपीसी) ने अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत कश्मीर को बेचने का आरोप लगाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Aug 2019 8:39:05

कश्मीर मुद्दा : गिर सकती है इमरान खान की सरकार, विपक्ष ने कर ली ये तैयारी!

इमरान सरकार (Imran Government) पर पाकिस्तान (Pakistan) के संयुक्त विपक्ष के मल्टी-पार्टी कॉन्फ्रेंस (एमपीसी) ने अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत कश्मीर को बेचने का आरोप लगाया है। समाचार पत्र डॉन में मंगलवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, एमपीसी के संयोजक और जमीयत उलेमा-ए इस्लाम-एफ (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'सभी विपक्षी दलों ने इस्लामाबाद जाने का निर्णय लिया है।' इमरान सरकार को गिराने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी को घेरने की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त विपक्ष की रहबर कमेटी को एक सप्ताह के अंदर मांग पत्र तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि इस्लामाबाद जाने से पहले उनके हाथों में कुछ हो। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया।

हालांकि इन दो मुख्य विपक्षी दलों के नेता कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। इन नेताओं में पीपीपी के फरहतुल्ला बाबर, शेरी रहमान और नय्यर हुसैन बुखारी और पीएमएल-एन के सरदार अयाज सादिक, ख्वाजा आसिफ और अहसान इकबाल मौजूद रहे। अहसान इकबाल और नय्यर हुसैन बुखारी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मौलाना फजल ने कहा कि संयुक्त समिति की रहबर कमेटी 26 अगस्त को मांगपत्र लेकर आएगी और अगली एमपीसी की बैठक 29 अगस्त को होगी, जिसमें प्रमुख विपक्षी पार्टियों के अध्यक्ष मांगपत्र में दी गईं मांगों की समीक्षा करेंगे। भारत अधिकृत कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने के बारे में पूछे जाने पर मौलाना फजल ने कहा कि सरकार ने एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत कश्मीर को बेच दिया है। उन्होंने कहा, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस आशंका को बल मिलता है कि कश्मीर के संबंध में निर्णय पिछले महीने प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई मुलाकात के दौरान लिया गया होगा कि यदि भारत कश्मीर के भविष्य में कोई बदलाव करता है तो पाकिस्तान उस पर चुप रहेगा।' उन्होंने कहा, 'संयुक्त विपक्ष ने आज अभियान छेड़ दिया है, जो सरकार को गिराकर ही रुकेगा।'

pakistan,imran khan,jammu and kashmir,opposition,article 370,article 370 news in hindi,news,news in hindi

मौलाना ने कहा, 'आज पाकिस्तान के लोग और कश्मीर के लोग एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश के शिकार हुए हैं, जिसमें सरकार हिस्सेदार है। हमारे शासकों ने कश्मीरियों के पीठ में छुरा घोपा है।' गौरतलब है कि भारत सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू एवं कश्मीर को प्रदत्ता विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया है और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया है। जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा होगी, जबकि लद्दाख बगैर विधानसभा के होगा।

इमरान पर भड़कीं पूर्व पत्नी रेहम खान

ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान ने भी जम्मू-कश्मीर के मसले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। रेहम खान ने इमरान पर कश्मीर का सौदा करने का आरोप लगाया है। बता दे, रेहम खान इमरान खान की पूर्व पत्नी भी है। इमरान खान और रेहम खान की शादी सिर्फ एक ही साल चल पाई थी (2014-2015)। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, रेहम खान ने कहा कि मोदी ने वही किया जो उन्हें करना था, यही करने के लिए उनको जनादेश मिला था, अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए। लेकिन इमरान खान कुछ ना कर सके। रेहम बोलीं कि इमरान बार-बार कहते रहे कि वह कश्मीर पर मोदी के प्लान को जानते थे, अगर वह सचमुच जानते तो कुछ किया क्यों नहीं। या फिर आप लगातार उन्हें फोन कर उनसे बात करने की कोशिश क्यों कर रहे थे। रेहम खान ने कहा कि हमें शुरू से सिखाया गया कि कश्मीर बनेगा पाकिस्तान, लेकिन इमरान खान ने इसका सौदा कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत