न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी साजिश नाकाम, सीमा में घुस रही थी पाक की खतरनाक BAT, पीछे से हो रही थी कवर फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

भारतीय सेना (Indian Army) की चौकी पर हमला करने के लिए रविवार (30 दिसंबर) को LoC में घुस रही पाकिस्तान (Pakistan) कीबॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 9:41:42

बड़ी साजिश नाकाम, सीमा में घुस रही थी पाक की खतरनाक BAT, पीछे से हो रही थी कवर फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

भारतीय सेना (Indian Army) की चौकी पर हमला करने के लिए रविवार (30 दिसंबर) को LoC में घुस रही पाकिस्तान (Pakistan) की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। बैट की यह टुकड़ी जगंलों के सहारे से सेना की अग्रिम चौकी पर हमला करने की फिराक में थी इस दौरान उन्हें पाकिस्तानी चौकियों से मोर्टार और रॉकेट जैसे भारी हथियारों से कवर फायरिंग से मदद मिल रही थी।

भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया और पूरी रात दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। सैनिकों ने घने जंगलों और मुश्किल रास्तों में काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया और उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पाकिस्तानी फायरिंग, खराब मौसम और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए कुछ घुसपैठिए वहां से भागने में भी कामयाब रहे। घुसपैठियों ने युद्ध जैसे कपड़े पहने हुए थे, जो पाकिस्तानी पहनते हैं। कुछ लोगों को बीएसएफ और पुराने पैटर्न के आईए ड्रेस में भी देखा गया। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लोगों का मकसद सेना पर बड़ा हमला करना था। भारतीय सेना का कहना है कि गलत स्थिति का पता लगाने के लिए सेना ने जंगलों और अन्य इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इससे पहले भी बैट भारतीय सैनिकों पर हमला कर चुकी है।

क्या है बैट?

- बैट पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स से लिए गए सैनिकों का एक ग्रुप है। जिसे एलओसी में 1 से 3 किलोमीटर तक अंदर घुसकर हमला करने के लिए तैयार किया गया है।

- इसे स्पेशल सर्विस ग्रुप यानी एसएसजी ने तैयार किया है।

- पहले ये टीम खुफिया तौर पर बड़े ऑपरेशनों को अंजाम देती थी लेकिन मीडिया के कारण यह खबरों में आने लगी।

- इस टीम में सेना के कमांडो के साथ ही आतंकवादी भी शामिल होते हैं।

- इस टीम में शामिल लोगों की ट्रेनिंग इस तरह की होती है कि वो ऑपरेशन के वक्त क्रूरता की सारी हदें पार कर जाते हैं।

- स्पेशल ग्रुप के साथ काम करने वाली ये टीम युद्ध के नियमों का उल्लंघन करने से भी नहीं कतराती क्योंकि इसमें आतंकी शामिल होते हैं। इसमें आतंकियों को इसलिए शामिल किया जाता है ताकि पकड़े जाने पर सेना पर कोई आंच न आए।

- घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना टीम को कवर फायर देती है ताकि गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी और यह टीम घुसपैठ करने में सफल हो सके।

- भारत के ब्लैट कैट कमांडो की तरह इन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। शहीद हेमराज का सिर काटने का आरोप भी इसी टीम पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत