न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान चुनाव के लिए मतदान शुरू, आतंकी खतरे की आशंका के चलते 3.71 लाख सैन्य टुकड़ियां व 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात

पाकिस्तान में ग्यरहवें आम चुनाव होने जा रहा है। आतंकी खतरे की आशंका के चलते ऐतिहासिक रूप से देशभर में 3.71 लाख सैन्य टुकड़ियां व 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jul 2018 8:56:00

पाकिस्तान चुनाव के लिए मतदान शुरू, आतंकी खतरे की आशंका के चलते 3.71 लाख सैन्य टुकड़ियां व 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात

पाकिस्तान में ग्यरहवें आम चुनाव होने जा रहा है। आतंकी खतरे की आशंका के चलते ऐतिहासिक रूप से देशभर में 3.71 लाख सैन्य टुकड़ियां व 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 85 हजार पोलिंग बूथों पर 10.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। पाकिस्तान के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 3,459 उम्मीदवार नेशनल असेंबली की 272 सीटों के लिए चुनावी मैदान में है जबकि पंजाब, सिंध बलूचिस्तान और खैबर - पख्तूनख्वा प्रांतीय असेंबली की 577 सीटों के लिए 8,396 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव मुख्य रूप से तीन पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। ये पार्टियां हैं- नवाज शरीफ की पार्टी- पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और क्रिकेटर से राजनीति में आए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई)।

पाकिस्तान में आम चुनाव, बैलेट पेपर से ही होंगे। चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे। पाकिस्तान में वोटिंग वाले दिन ही शाम 6 बजे के बाद पोलिंग बूथ में मौजूद कर्मचारियों को वहीं पर वोटों की गिनती में लगा दिया जाता है। चुनाव नतीजे रात 9 बजे से ही आना शुरू हो सकते हैं, हालांकि आधी रात के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

मलाला की अपील, पाक चुनाव में मतदान करें महिला मतदाता

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता मलाला युसुफजई ने पाकिस्तान की महिला मतदाताओं से बुधवार को होने वाले चुनाव में मतदान करने की अपील की है। मलाला ने एक ट्वीट में पाकिस्तानी नागरिकों से अपील करते हुए कहा, उठें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता खासकर महिलाएं-ताकत आपके हाथों में है। लोकतंत्र की जीत होगी। 21 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह मतदान कर रही हैं या नहीं।

1000 कफन की व्यवस्था

वहीं सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़े पैमाने पर हिंसा की आशंका सबसे बड़ी चुनौती इसका सबसे बड़ा कारण है चुनाव में कट्टरपंथी और धार्मिक पार्टियों के मैदान में उतरना। इन चुनावों में आतंकवाद के कारण हालात और भी गंभीर हो गए हैं। इस गंभीरता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले पेशावर में वोटिंग के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए 1000 कफन पहले से तैयार कर लिए गए हैं।

पेशावर के डिप्टी कमिश्नर इमरान हामिद शेख ने समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया, हम शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं लेकिन किसी भी आपात स्थिति का सामना करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने पेशावर में 1000 कफन तैयार करने की पुष्टि की। यहां पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से निगाह रखी जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों चुनावी रैलियों पर हुए आतंकी हमलों में 175 लोग मारे जा चुके हैं। पाक सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि आतंकवाद के चलते पाक में तालिबान और आईएस आतंकी कभी भी हमला करने की फिराक में हैं। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी सरगना हाफिज सईद ने मिल्ली मुस्लिम लीग पार्टी बनाकर जिन लोगों को चुनाव के लिए संगठित किया था उन्हें पार्टी का रजिस्ट्रेशन न होने की स्थिति में उसने पुरानी पार्टी अल्लाहो अकबर तहरीक (एएटी) से मैदान में उतार दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल