न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान की जीत के बाद बोले नवाज, चोरी किया गया जनादेश, पाकिस्तान की राजनीति को करेगा दूषित

शरीफ ने आम चुनाव के परिणाम को चोरी का जनादेश करार देते हुए चेताया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 3:08:40

इमरान खान की जीत के बाद बोले नवाज, चोरी किया गया जनादेश, पाकिस्तान की राजनीति को करेगा दूषित

भ्रष्टाचार के जुर्म में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान में हुए आम चुनाव परिणाम को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की आवाम से जनादेश छीन लिया गया है। शरीफ ने आम चुनाव के परिणाम को ''चोरी का जनादेश करार देते हुए चेताया कि ''दागदार और संदिग्ध परिणाम का देश की राजनीति को दूषित कर देगा। शरीफ ने यह बयान गुरुवार (26 जुलाई) को रावलपिंडी की आदियाला जेल में पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान दिया। नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे चुराए और दागदार हैं और चुनाव के आए संदिग्ध परिणाम देश की राजनीति पर बुरा असर डालेंगे। गौरतलब है कि नवाज शरीफ को लंदन स्थित एवनफील्ड संपत्ति मामले में जवाबदेही अदालत ने सजा सुनाई है, जिसके बाद वह जेल में अपनी सजा काट रहे हैं।

पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा आज अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब तक हुई गिनती के मुताबिक, पीटीआई 251 सीटों में से 110 सीटें जीत चुकी है। बता दें कि नेशनल एसेंबली में कुल 272 सीटें हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 63 सीटें जीती हैं। वहीं, बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी (पीपीपी) के खाते में 39 सीटें मिली हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि अभी भी 20 सीटों पर गिनती जारी है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, अडियाला जेल में मिलने आने वालों से बातचीत के दौरान पीएमएल-एन के पूर्व प्रमुख ने फैसलाबाद, लाहौर और रावलपिंडी के चुनाव परिणामों पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पीएमएल-एन के उम्मीदवारों की स्थिति बहुत अच्छी थी, लेकिन उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि लंदन में चार लक्जरी फ्लैट के मालिकाना हक के मामले में जेल में बंद शरीफ, उनकी बेटी मरियम शरीफ और दामाद कैप्टन मोहम्मद सफदर के लिए गुरूवार मुलाकात का दिन होता है।

जेल में शरीफ से मुलाकात के बाद कई नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का कहना है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पूर्ववर्ती सरकार के खराब कामकाज के बावजूद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को ‘जीत दिलाई’ गई है। अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, शरीफ का कहना है कि जनता के जनादेश को चोरी से प्राप्त किया गया है और यह दागदार और संदिग्ध जनादेश पाकिस्तान की राजनीति को दूषित कर देगा।

पीएमएल-एन प्रमुख शाहबाज शरीफ, खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर इकबाल जफर झागरा, मरियम के पुत्र जुनैद सफदर, महनूर सफदर, मरियम की पुत्री मेहरू निशा, पूर्व मंत्री मरियम औरंगजेब और पीएमएल-एन के मीडिया संयोजक मोहम्मद मेहदी ने जेल में शरीफ और मरियम से भेंट की। शरीफ के डॉक्टर ने भी जेल से उनसे मुलाकात की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत