न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में पांव पसार रहा कोरोना, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 33, पूरी दुनिया में 6000 मौतें

पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 5 अन्य मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 12:33:56

पाकिस्तान में पांव पसार रहा कोरोना, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 33, पूरी दुनिया में 6000 मौतें

पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 5 अन्य मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शनिवार को बलूचिस्तान से दो, कराची से दो और इस्लामाबाद से एक नया मामला सामने आया था, लेकिन रविवार तक कराची में पांच और व्यक्ति कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाए गए।

इससे पहले पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीआईएमएस) के स्वास्थ्य केंद्र के प्रवक्ता वसीम ख्वाजा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि हाल ही में इस्लामाबाद आई एक अमेरिकी महिला के जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने आगे कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कराची में पांच नए मामलों की पुष्टि के बाद अकेले सिंध प्रांत में बीमारी से संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है। प्रांतीय सरकार ने एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों को 30 मई तक के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं।

कजाखस्तान में कोरोना को लेकर आपातकाल

कजाखस्तान के राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की, जिससे यात्रा और व्यापारिक गतिविधियों और अधिक सीमित हो गई है। कजाखस्तान में इस समय कोविड-19 के केवल आठ मामले सामने आये है। राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव की वेबसाइट पर प्रकाशित एक आदेश के अनुसार मध्य एशियाई देश सोमवार से शुरू होने वाले नये उपायों का एक महीने के लिए पालन करेगा। आदेश में कहा गया है कि सिनेमा घर आदि मनोरंजन केन्द्र बंद रहेंगे।

कजाखस्तान में विश्व व्यापार संगठन के जून में प्रस्तावित सम्मेलन के आयोजन की भी संभावना नहीं है, लेकिन आधिकारिक फैसला परिषद की आम बैठक में लिया जाना है। पड़ोसी उज्बेकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस का पहला मामला दर्ज किया गया। उज्बेकिस्तान ने अपनी सीमाओं को बंद करने की घोषणा की है।

बता दे, दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 6000 पहुंच गया है। चीन के बाद इटली में इस वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें हुई है। इटली में रविवार को कोरोना वायरस से एक दिन में सबसे ज्यादा 368 मौतें हुई हैं। भारत में कोरोना वायरस के 108 मामले सामने आ चुके है। वहीं इनमें से 10 लोगों को ठीक करके घर भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका