न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान का दावा, 'मार गिराए इंडियन आर्मी के पांच जवान', भारत ने कहा, 'दावा बेबुनियाद है', देखें विडियो

पाकिस्तान की तरफ से एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया गया है कि उसने भारतीय चौकी पर हमला किया,

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Feb 2018 3:10:01

पाकिस्तान का दावा, 'मार गिराए इंडियन आर्मी के पांच जवान', भारत ने कहा, 'दावा बेबुनियाद है', देखें विडियो

पाकिस्तान की तरफ से एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया गया है कि उसने भारतीय चौकी पर हमला किया, जिसमें इंडियन आर्मी के पांच जवानों को मार गिराया। पाकिस्तान का कहना है कि एलओसी पर टाट्टा पानी सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने आम पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बनाया, जिसके बाद पाकिस्तान ने एक्शन लिया। इस बात की जानकारी पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक वीडियो ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में मेजर गफूर ने यह लिखा कि - ”नियंत्रण रेखा पर टाट्टा पानी (हॉट स्प्रिंग) सेक्टर में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली भारतीय सेना की चौकी को पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा उड़ा दिया गया, पांच भारतीय सैनिक मारे गए, कई घायल हैं। निर्दोष नागरिकों के खिलाफ भारतीय आतंकवाद का मुनासिब तौर पर जवाब दिया जाएगा।”

मेजर गफूर की तरफ से किए गए ट्वीट वीडियो में जंगल में से धूआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध अखबार के मुताबिक स्थानीय पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से यह बताया गया है कि भारतीय चौकी को उड़ाने का फैसला उस घटना के कुछ वक्त बाद लिया गया जब पीओके में सीमा से लगे बेहद ही संवेदनशील गांव में भारतीय जवानों के द्वारा एक स्कूल वैन पर हमला कर उसके ड्राइवर को मार दिया था।

एक प्रसिद्ध अखबार को हजीरा सिंकदर के असिस्टेंट कमिश्नर हयात ने फोन पर बताया कि स्कूल की गाड़ी में चार मासूम बच्चे सवार थे, गाड़ी बच्चों को लेकर मंढोल से धरमसाल उनके घर लेकर जा रही थी, तभी करीब डेढ़ बजे भारतीय सैनकों ने उस पर हमला कर दिया। अपनी बात में हयात ने इस बात का जिक्र किया कि भारतीय सैनिकों के हमले में जिस ड्राइवर की मौत हो गई थी उसकी पहचान मोहम्मद सरफराज के नाम से हुई है जिसने मौक पर ही अपना दम तोड़ दिया था। वहीं, उनके मुताबिक गाड़ी में सवार बच्चों को कैसे तैसे कर के बचाया गया।

वहीं, पाकिस्तान अखबार में यह बताया गया है कि ऐसा पहला मौका नहीं है जब भारतीय सैनिकों ने मासूम पाकिस्तानी नागरिकों को अपना निशाना बनाया हो। इस मामले को लेकर मेजर गफूर ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पर लगातार पाकिस्तानी नागरिकों को आंतिकत करना भारत का अनैतिक और अनौपचारिक सोच है। साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को स्कूल की गाड़ी पर हमले और युद्ध विराम का उल्लंघन करने के लिए समज जारी किया है।

इंडियन आर्मी का जवाब

इस मामले में इंडियन आर्मी का कहना है कि पाकिस्तान का दावा बेबुनियाद है। न ही इंडियन आर्मी ने किसी तरह का हमला किया है और न ही किसी चौकी पर हमला हुआ है।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत