न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुधर नहीं सकता पाकिस्तान, पीठ पर वार करने से

गत माह पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने जीत हासिल करते हुए प्रधानमंत्री का पद संभाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Sep 2018 7:20:33

सुधर नहीं सकता पाकिस्तान, पीठ पर वार करने से

गत माह पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने जीत हासिल करते हुए प्रधानमंत्री का पद संभाला। उम्मीद की जा रही थी कि अब भारत के प्रति पाकिस्तान के रवैये में सुधार होगा लेकिन हुआ इसका उल्टा ही है। पिछले दस दिनों में पाकिस्तान ने जो शर्मनाक हरकतें की हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान कभी सुधर नहीं सकता है। जैसे ही कोई पाकिस्तानी नेता भारत के साथ रिश्तों में सुधार की बात करता है, वैसे ही दूसरी ओर से उसके पाले हुए अलगाववादी अपनी हरकतें शुरू कर देते हैं।

भारत पाकिस्तान के बीच तभी से कड़वाहट है जब से विभाजन हुआ है। विभाजन के समय से शुरू हुआ यह अलगाववाद 1965 में युद्ध के रूप में परिणित हुआ। 53 साल पहले 5 सप्ताह तक भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध चला था। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता पर दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हुए और उसके बाद ताशकंद समझौता हुआ। 22 सितम्बर 1965 को थमे इस युद्ध को भारत-पाकिस्तान की दूसरी जंग के नाम से ख्यात रहा है। यह संघर्ष पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर के तुरंत बाद शुरू हुआ था।

pakistan,india,imran khan

pakistan,india,imran khan

तीन दिन पूर्व ही पाकिस्तानी सैनिकों ने बीएसएफ जवान नरेन्द्र सिंह को 9 घंटे तड़पा-तड़पाकर मार दिया। नरेन्द्र सिंह की एक टांग काट दी गई, आँख निकाल दी गई, करंट से उन्हें झुलसाया गया। इसके बाद उनके शरीर पर तीन गोलियाँ दागी गई। इंटरनेशनल बॉर्डर पर पहली बार ऐसी घटना हुई, हालांकि एलओसी पर पहले भी पाक फौज आतंकियों की टीम ऐसा कर चुकी है। भारत ऐसी घटनाओं का कोई सख्त जवाब नहीं दे पाया है। भारतीय नेता सिर्फ बयानबाजी करते हैं, कठोर कदम उठाने से हिचकते हैं। हद तो यह हो गई कि बीएसएफ ने चुपके से इस शहीद का पोस्टमार्टम करवाकर जवान के शव को उसके घर भिजवाया। सरकार और बीएसएफ की यह हरकत आम जनता की नजरों में नागवार गुजरी है। आम जन सरकार के प्रति आक्रोश में हैं। विशेषकर पाकिस्तान के प्रति उसके रवैय्ये को लेकर। उस पर केन्द्रीय मंत्री का बयान—यह नया नहीं है, पाकिस्तान पहले भी ऐसा करता रहा है। पाक के लिए बर्बरता नई बात नहीं है। पाकिस्तान सीधी जंग में भारत को हरा नहीं सका। जवानों को मारकर हमें कमजोर करने के प्रयास उसकी नीति है।

pakistan,india,imran khan

अभी भारतीय अवाम के जेहन से शहीद हुए जवान नरेन्द्र का चेहरा हटा भी नहीं था कि जम्मू में पाक समर्थित आतंकियों ने एक और ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसे कारण भारत ने पाकिस्तान के साथ होने वाली प्रस्तावित वार्ता को रद्द कर दिया। पिछले तीस सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब पुलिसकर्मियों को उनके घरों से अगवा कर उनकी नृशंस हत्या कर दी गई। वार्ता की पेशकश के बीच बेशर्मी से आतंकवाद को पनाह दे रहे पाक ने उलटे भारत पर बातचीत न करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि वार्ता से इतर भारत की कुछ और प्राथमिकताएँ हैं। दिल्ली में एक ऐसा गुट है जो चाहता नहीं कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई बातचीत हो।

pakistan,india,imran khan

फिर भी पाकिस्तान के साथ ‘क्रिकेट’ खेलते हैं हम

कितने आश्चर्य की बात है कि तमाम प्रकार के तनावों के बाद भी भारत-पाकिस्तान खेल के मैदान में सद्भाव के साथ आमने-सामने होते रहे हैं। विशेष रूप से क्रिकेट के मैदान में। हाल ही में यूएई में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है। दुबई में यह भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला रहा है। वैसे भारत पाकिस्तान से क्रिकेट के मैदान में हारता रहा है। जब से दोनों के मध्य क्रिकेट शुरू हुआ है। भारत पाकिस्तान के बीच अब तक 129 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें से भारत को सिर्फ 52 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, जबकि 73 में पाकिस्तान को जीत मिली। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे। यूएई में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 26 मैच हुए हैं। इनमें भारत को सिर्फ 7 मैचों में विजय हासिल हुई और पाक को 26 में। पिछले पांच साल में भारत-पाक के बीच यह 5वाँ मुकाबला हुआ है। जिसमें भारत को 3 और पाक को 2 मैचों में जीत मिली है।

pakistan,india,imran khan

उम्मीद की नई किरण

इस बार यूएई में भारत-पाकिस्तान के मध्य जो मैच हुआ उसमें एक नई बात देखने को मिली। जब भारत का राष्ट्र गान बजाया जा रहा था तब कुछ पाकिस्तानी समर्थकों ने स्वर से स्वर मिलाकर उसे गाया। इस गीत का वीडियो भारत से ज्यादा पाकिस्तान में देखा जा रहा है। यह वीडियो इस बात का संकेत देता है कि पाकिस्तानी अवाम भारत के साथ शांति के साथ रहना चाहता है। वर्तमान पाकिस्तानी अवाम की जड़ें भारत में हैं। वह अपनी जड़ों को देखना चाहता है।

इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद उम्मीद थी कि भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट कुछ कम होगी लेकिन जो कुछ पाकिस्तान ने किया है उससे यह उम्मीद पूरी तरह टूट गई है। पाकिस्तान की इन बेजा हरकतों को सरकार द्वारा संरक्षण प्राप्त है, इसका सबूत पाकिस्तान के विदेश मंत्री का वो बयान है जिसमें उन्होंने भारत के ऊपर आरोप लगाया है कि वह पाकिस्तान से किसी प्रकार की बातचीत करना ही नहीं चाहता है।

pakistan,india,imran khan

राजनीति, खेल के बाद ‘सिनेमा’ पर भी ऐतराज

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को सरलता से प्रदर्शित नहीं होने दिया जाता है। पाक दर्शक भारतीय फिल्मों का दीवाना है। वहाँ पर उन्हीं भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन हो पाता है, जिन्हें पाक सरकार द्वारा मंजूरी मिल जाती है। कहने को तो पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड है, लेकिन भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन की झंडी पाकिस्तान सरकार के नुमाइंदों द्वारा मिलती है। पाक सरकार के ग्रीन सिग्नल के बाद फिल्म को प्रदर्शित किया जाता है। इस वर्ष पाकिस्तान में भारतीय फिल्म ‘पैडमैन’ और ‘परी’ का प्रदर्शन नहीं होने दिया गया। कहा गया यह हमारे धर्म के खिलाफ है। सिर्फ ‘सिनेमाई’ मोर्चा ऐसा है जहाँ भारत पाकिस्तान पर हावी रहता है। जहाँ पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की जबरदस्त काला बाजारी होती है, वहीं भारत में कहीं भी कोई पाकिस्तानी फिल्म प्रदर्शित नहीं होती है। चार-पांच साल पहले जरूर दो-तीन पाकिस्तानी फिल्मों का प्रदर्शन भारत में हुआ था।

सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही बेजा हरकतों से यह तो स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान भारत की पीठ पर वार करने से कभी बाज नहीं आएगा। वह भारत को अस्थिर करने के लिए कोई न कोई ऐसी हरकत करता ही रहेगा जिससे भारत में अशांति फैले और घरेलू हिंसा को बढ़ावा मिले। हालांकि हम भारतीय बहुत सहनशील हैं, जो पाकिस्तान की इन हरकतों को बर्दाश्त करते आ रहे हैं। लेकिन एक वक्त आएगा जब हमारा सब्र जवाब दे जाएगा और उस दिन पाकिस्तान का नामो-निशान मिट जाएगा।

राजेश कुमार भगताणी

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत