न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370 : पाकिस्तान ने अब दिल्ली लाहौर बस सेवा बंद की, अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में की गई थी इसकी शुरूआत

गुरुवार शाम को पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की जो बस दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना हुई थी उसमें केवल चार यात्री सवार थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 7:54:54

Article 370 : पाकिस्तान ने अब दिल्ली लाहौर बस सेवा बंद की, अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में की गई थी इसकी शुरूआत

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) को लेकर भारत की ओर से किए गए फैसले के बाद पाकिस्तान बिना वजह परेशान हो रहा है। जिसकी वजह से वह एक के बाद एक ऐसे फैसलें ले रहा है जिसका नुकसान उसे खुद उठाना पड़ रहा है। अब पाकिस्तान ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा को बंद कर दिया है। गुरुवार शाम को पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की जो बस दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना हुई थी उसमें केवल चार यात्री सवार थे। वहीं पाकिस्तान से दिल्ली पहुंची बस में केवल तीन ही यात्री सवार थे। इसस पहले पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रोकने का ऐलान किया था। समझौता एक्सप्रेस की शुरूआत 1976 में की गई थी। भारत की तरफ से यह ट्रेन दिल्ली से अटारी के बीच जबकि पाकिस्तान की ओर से यह लाहौर से वाघा के बीच चलती है।

दिल्ली लाहौर बस सेवा की शुरूआत 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में की गई थी। 2001 में जब भारतीय संसद पर हमला हुआ था तो उस समय इस बस सेवा को रोक रदिया गया था। भारत की तरफ से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस लाहौर जाती है। ये बसें हर हफ्ते सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती हैं। वही पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली के लिए बस चलाता है।

समझौता एक्सप्रेस पर रोक

बस सेवा रोकने से पहले और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रोक दी थी। पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से मना कर दिया।

थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द

वही शुक्रवार को पाकिस्तान ने घोषणा करते हुए कहा था कि वह थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द कर देगा जो राजस्थान सीमा के मार्फत भारत और पाकिस्तान के बीच चलती है। थार एक्सप्रेस राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में काफी लोकप्रिय है और यह जोधपुर को भगत की कोठी स्टेशन से पाकिस्तान के कराची के बीच हर शुक्रवार को चलती है। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते रहते हैं। वही इसके साथ मुनाबाव-खोखरापार ट्रेन सेवा भी रद्द कर दी है।

भारत ने कहा बेवजह परेशान हो रहा है पाकिस्तान

जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर लगातार टांग अड़ा रहा है। जबकि भारत साफ शब्दों में इसे आंतरिक मामला बता चुका है। पाकिस्तान ने कश्मीर से 370 हटाने के फैसले को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। पाकिस्तान की बौखलाहट को देखते हुए शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने अपनी स्थिति बता दी है कि हमने जो भी फैसला लिया है, वह हमारा आंतरिक मामला है। रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान जो अभी कदम उठा रहा है, वह उसकी बौखलाहट है। रवीश कुमार ने कहा भारत के कदमों पर पाकिस्तान बेवजह परेशान है और उसे अपने हाल के निर्णयों पर दोबारा विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेशों के अनुरूप कूलभूषण जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस देने के लिए राजनयिक संपर्क के जरिए पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी है। समझौता एवं थार एक्सप्रेस पर रोक लगाने के पाकिस्तान के फैसले पर रवीश कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान ने बिना हमसे बात किए ये एकतरफा कार्रवाई की है। हमने उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान ये कदम इसलिए उठा रहा है ताकि वह दिखा सके कि आपसी संबंध बहुत खराब हो गए हैं।' पाकिस्तान की ओर से एयरस्पेस बंद किए जाने के सवाल पर रवीश कुमार ने कहा कि एयरस्पेस बंद नहीं हुआ है केवल उड़ानों का मार्ग बदला गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका