न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर पर तनाव के बीच पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया सफल परीक्षण

पाकिस्तान ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर बताई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Aug 2019 12:34:32

कश्मीर पर तनाव के बीच पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया सफल परीक्षण

भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद से पाकिस्तान की तरफ से युद्ध की धमकी दी जा रही है। वही इस बीच आज यानि गुरुवार को पाकिस्तान ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर बताई जा रही है। यह मिसाइल 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। । इस मिसाइल का इस्तेमाल हवाई नहीं, बल्कि सतह से सतह के लिए होगा। इस परीक्षण के लिए पाकिस्तान ने अपना कराची एयरस्पेस तीन दिन के लिए बंद कर दिया था। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण ने 28 अगस्त को चार दिन (28 से 31 अगस्त) के लिए तीन वायु मार्ग बंद करने की घोषणा कर दी थी। मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को बधाई भी दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भी बधाई दी है।

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का गजनवी मिसाइल का परीक्षण करना दुनिया को तनाव का संदेश देने की कोशिश मात्र माना जा रहा है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौते के अनुसार किसी भी परीक्षण की सूचना कम से कम तीन दिन पूर्व देनी होती है। पाकिस्तान की ओर से इसकी सूचना पहले ही भारत को दी जा चुकी है। पाकिस्तान ने इसकी सूचना 26 अगस्त को भारतीय अधिकारियों से साझा कर दी थी।

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद से ही युद्ध की धमकी दी जा रही है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक हफ्ते पहले 'न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए गए इंटरव्यू में परमाणु टकराव (Nuclear Confrontation) के संकेत दिए थे। इसके बाद 26 अगस्त को न्यूज़ चैनलों में उन्होंने इस बयान को दोहराया था। हाल ही में पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने टि्वटर पर ऐलान किया था कि पाकिस्तानी सरकार भारत के लिए सभी एयररूट बंद करने के फैसले पर विचार कर रही है। इसी के बाद खबर आई कि पाकिस्तान ने अपने कराची एयरस्पेस को तीन दिन के लिए बंद किया है, हालांकि इसमें उसने भारत के रूट की बात नहीं की थी।

पाकिस्तान की सभी गीदड़भभकी का भारत के दो टूट जवाब दिया है। भारत सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि कश्मीर का मामला देश का आंतरिक मामला है और किसी भी तरह का हस्तक्षेप इसमें नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत