न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंदी की गिरफ्त में पाकिस्तान, 1.5 लाख लोगों को गवानी पड़ी नौकरियां

पाकिस्तान (Pakistan) के ऑटो सेक्टर पर इस मंदी का बुरा असर पड़ा है। पाकिस्तान में कारों की बिक्री में 40 से 60 फीसदी तक की कमी आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 6:54:18

मंदी की गिरफ्त में पाकिस्तान, 1.5 लाख लोगों को गवानी पड़ी नौकरियां

पिछले महीने विश्व बैंक ने दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं के आकार के आधार पर जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार अगर हालत नहीं सुधरे तो आने वाले तीन साल काफी मुश्किल साबित हो सकते हैं। दरहसल, दुनिया की सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं (Economy) मंदी के हालातों से गुजर रही हैं। ऐसे में पहले ही कर्ज में डूबे पाकिस्तान (Pakistan) के लिए भी मंदी के ये हालात बुरी खबर लेकर आए हैं। पाकिस्तान (Pakistan) के ऑटो सेक्टर पर इस मंदी का बुरा असर पड़ा है।

कारों की बिक्री में भारी गिरावट

पाकिस्तान में कारों की बिक्री में 40 से 60 फीसदी तक की कमी आई है। जिसकी वजह से करीब डेढ़ लाख लोगों को अपनी नौकरियां खोनी पड़ी हैं। पाकिस्तान के ऑटो मोबाइल सेक्टर ने 2021 तक 3 लाख कारें बेचने का लक्ष्य रखा था। कार बनाने वाली कंपनियों को उम्मीद थी कि वो 2022 तक कम से कम 5 लाख कारें बेच पाएंगी। लेकिन ऑटो मोबाइल सेक्टर की पॉलिसी में आए बदलाव, टैक्स की दरों में फेरबदल और कार प्रोडक्शन में आने वाली लागत में बढ़ोतरी की वजह से कारों के दाम बढ़ाने पड़े। इसकी वजह से कारों की बिक्री में गिरावट आ गई।

कारों की बिक्री में लगातार आ रही है गिरावट

एक आंकड़े के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 के पहले महीने में पाकिस्तान में कारों की बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इसके बाद के महीने में 42 फीसदी की गिरावट आई। पाकिस्तान में ऑटो सेक्टर अच्छा परफॉर्म करने वाला सेक्टर रहा है। लेकिन फिलहाल इस सेक्टर की हालत खस्ता है।
प्रोडक्शन में आई करीब 40 फीसदी की गिरावट के बाद ये कहा जा रहा है कि इसकी वजह से पिछले एक साल में 1 से 1.5 लाख नौकरियां गई हैं।

पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने कारों की बिक्री को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए हैं।

- होंडा सिविक की बिक्री में 49 फीसदी गिरावट

- होंडा सिटी की बिक्री में करीब 68 फीसदी गिरावट

- टोयोटा कारों की बिक्री में 39 से 57 फीसदी गिरावट

- सुजुकी कंपनी कि बिक्री में करीब 28 से 64 फीसदी गिरावट

- सुजुकी की वैगन आर कार के प्रोडक्शन में करीब 15 से 70 फीसदी की गिरावट

बता दे,पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में उसके ऑटो मोबाइल सेक्टर का अच्छा खासा योगदान रहता है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में आई मंदी का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

दरहसल, पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने इंडस्ट्रीज़ पर कुछ नए टैक्स लगाए गए हैं। जिसकी वजह से इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन पर सीधा असर पड़ा है। इंडस्ट्री प्रोडक्ट महंगे हो गए हैं, जिसकी वजह से बिक्री प्रभावित हुई है।

2019-20 के बजट में सभी रॉ मैटेरियल्स पर 5 फीसदी एडवांस कस्टम ड्यूटी और 2.5 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी की फेडरल एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है।

ऑटो मोबाइल सेक्टर का हाल इतना बुरा है कि होंडा कंपनी ने अपनी कार का प्रोडक्शन 10 दिनों के लिए बंद कर दिया। इससे करीब 20 हजार यूनिट्स के प्रोडक्शन पर असर पड़ा। उसी तर्ज पर अब इंडस मोटर कंपनी भी हर हफ्ते 2 दिन के लिए कारों का प्रोडक्शन बंद करने पर विचार कर रही है।

इसी तर्ज पर पाकिस्तान सुजुकी मोटर कंपनी भी कारों का प्रोडक्शन कम करने पर विचार कर रही है। अगले कुछ दिनों में वो कारों का प्रोडक्शन कम कर सकती हैं। पाकिस्तान सुजुकी मोटर कंपनी ही पाकिस्तान में ऑल्टो और वैगन आर जैसी गाड़ियां बनाती है।

कारों के दाम भारत की तुलना में ज्यादा

पाकिस्तान में कारों के दाम भारत की तुलना में काफी ज्यादा हैं। सुजुकी ऑल्टो कार की कीमत यहां 11 से 14 लाख के बीच है। नए मॉडल की सुजुकी वैगन आर की कीमत यहां 15 से 16 लाख के बीच है। सुजुकी स्विफ्ट 19 से 20 लाख के बीच आती है। होंडा सिटी की कीमत 23 से 27 लाख है। वहीं टोयोटा कोराला की कीमत 25 से 30 लाख के बीच है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत