न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PAK की हरकत, कोरोना मरीजों को जबरदस्ती भेज रहा POK

कोरोना वायरस (Coronavirus) की तबाही झेल रहा पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अपने कोरोना मरीजों को पाकिस्तान जबरदस्ती POK में भेज रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 9:44:30

PAK की हरकत, कोरोना मरीजों को जबरदस्ती भेज रहा POK

कोरोना वायरस (Coronavirus) की तबाही झेल रहा पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अपने कोरोना मरीजों को पाकिस्तान जबरदस्ती POK में भेज रहा है। और यह सब पाकिस्तान तब कर रहा है जबकि वह आए दिन पूरी दुनिया में कश्मीर का रोना रोता रहता है। दरअसल, पाकिस्तान के मीरपुर इलाके में स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंजाब के कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सेना से दूर करने के लिए पंजाब से POK और गिलगिट-बाल्टिस्तान भेजा जा रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है कि मीरपुर सहित POK में कई क्वारेंटाइन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में पंजाब प्रांत के Covid-19 से संक्रमित मरीजों को रखा गया है और यह आदेश पाकिस्तानी सेना के अफसरों ने दिया है। बताया जा रहा है कि सेना के अफसरों ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि उन्होंने आदेश दिया है कि सेना मुख्यालय और सेना परिवार के आस-पास कोरोना का कोई भी मरीज नहीं होना चाहिए। इस आदेश के बाद कोरोना के मरीजों को वाहनों में भरकर मीरपुर शहर, पीओके के अन्य इलाकों एवं गिलगिट बाल्टिस्तान में पहुंचाया जा रहा है। और यह प्रक्रिया पिछले कई दिनों चल हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके यहां पहले से ही स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव है और अगर ऐसा लगातार हुआ तो पूरा क्षेत्र महामारी की चपेट में आ जाएगा और उनका जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

उधर पाकिस्तान सेना के अफसर इस बात से बेफिक्र हैं क्योंकि पंजाब प्रांत की तुलना में POK और गिलगित बाल्टिस्तान का उनके लिए राजनीतिक महत्व कम है। ये क्षेत्र उसके लिए पंजाब की तरह अहमियत नहीं रखते हैं।

ताजा आंकड़ों की बात करें तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या एक हजार के पार हो गई है। इनमें से नौ लोगों की मौत भी हो गई है।

पिछले दिनों जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर सार्क देशों के नेता कोरोना से निपटने के लिए आयोजित वार्ता के लिए तैयार हुए तो वीडियो कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। पीएम मोदी की पहल पर हुई सार्क देशों की इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद शामिल नहीं हुए। जबकि सभी देशों के प्रमुख नेता इसमें शामिल हुए थे और पीएम मोदी की प्रशंसा भी की थी।

इस दौरान पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा ने कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर में सभी प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका