न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बौखलाए पाकिस्तान के मंत्री ने कहा- भारत के लिए एयर स्पेस पूरी तरह बंद करने की सोच रहे इमरान

पाकिस्तान के साइंस ऐंड टेक्नॉलजी मिनिस्टर चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Aug 2019 9:19:44

बौखलाए पाकिस्तान के मंत्री ने कहा- भारत के लिए एयर स्पेस पूरी तरह बंद करने की सोच रहे इमरान

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) बौखलाया हुआ है। वहां के मंत्री अब भी अपनी गीदड़भभकियों से बाज नहीं आ रहे हैं। पाकिस्तान ने पहले सारे व्यापारिक संबंध खत्म किए। ट्रेन और बस सेवा पर भी रोक लगा दी गई थी। अब भारत के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान के साइंस ऐंड टेक्नॉलजी मिनिस्टर चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही है। इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में भारत के लिए एयरस्पेस और जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया गया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान में विपक्ष के हमले के चलते पीएम इमरान खान पर भारत के खिलाफ कोई बड़ा ऐक्शन दिखाने का दबाव है।

हुसैन ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री भारत के लिए एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहे हैं। अफगानिस्तान के लिए भारतीय व्यापार को लेकर पाकिस्तानी जमीनी मार्गों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोकने का भी सुझाव आया है। इन फैसलों की कानूनी औपचारिकताओं पर विचार हो रहा है। यह मोदी ने शुरू किया था, लेकिन इसे हम खत्म करेंगे।'

हुसैन ने कहा, 'अफगानिस्तान में व्यापार करने के लिए भारत पाकिस्तान के जिस सड़क मार्ग का इस्तेमाल करता है, उसे भी पूरी तरह बंद किए जाने पर विचार किया जा रहा है। कैबिनेट मीटिंग में इन सभी फैसलों के कानूनी पहलुओं पर भी मशविरा किया गया। मोदी ने इसकी शुरुआत की है, खत्म हम करेंगे।'

पहले भी एयरस्पेस बंद कर चुका है पाक

बता दें कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सोमवार को परमाणु हमले की धमकी दी थी। पाकिस्तान की धमकी को दरकिनार करके पीएम नरेंद्र मोदी उसके ही एयरस्पेस से ही फ्रांस से वतन वापस लौटे।

आपको बता दें कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद करना कोई नई बात नहीं है। पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था, उसके बाद भी पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था। इसके बाद अपना घाटा होता देख पाकिस्तान ने एयरस्पेस को चालू कर दिया था। इसके बाद कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एक कॉरिडोर को बंद कर दिया था।

एयरस्पेस बंद होने से पाक को नुकसान

कंगाली के कगार पर खड़े पाक को भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद होने से काफी नुकसान भी हुआ था, जिसकी वजह से पाकिस्तान को इसे फिर से चालू करना पड़ा था। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद करने से उसे करीब 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि भारतीय विमानों को भी वैकल्पिक रूट चुनने पर ज्यादा ईंधन का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत