न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करीब 175 करोड़ रुपये की संपत्त‍ि के मालिक है चिदंबरम, सालाना कमाते है 8.5 करोड़ रुपये

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का परिवार घोषि‍त रूप से करीब 175 करोड़ रुपये की संपत्त‍ि का मालिक है। हालांकि, जांच एजेंसियों का आरोप है कि उनकी वास्तविक संपत्त‍ि इससे कई गुना ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 7:30:44

करीब 175 करोड़ रुपये की संपत्त‍ि के मालिक है चिदंबरम, सालाना कमाते है 8.5 करोड़ रुपये

INX मीडिया मामले में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) पर लगातार गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पी चिदंबरम (P Chidambaram) को सीबीआई और ईडी की टीम तलाश रही है। मंगलवार से अब तक पी चिदंबरम को तलाश रही जांच एजेंसियों ने सभी करीबियों के घर की तलाशी ली। दिल्ली-एनसीआर के एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई, लेकिन अभी तक चिदंबरम को जांच एजेंसियां तलाश नहीं पाई हैं। वही प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का परिवार घोषि‍त रूप से करीब 175 करोड़ रुपये की संपत्त‍ि का मालिक है। हालांकि, जांच एजेंसियों का आरोप है कि उनकी वास्तविक संपत्त‍ि इससे कई गुना ज्यादा है।

बता दे, चिदंबरम एक धनी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और देश के टॉप वकीलों में शुमार हैं। उनके एक हियरिंग की फीस कई लाख होती है। उनका जन्म तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के एक धनी कारोबारी चेट्टियार परिवार में हुआ था। उनके नाना चेट्ट‍िनाड के एक धनी बैंकर थे। साल 2014-2015 में चिदंबरम ने अपनी सालाना आय 8.5 करोड़ रुपये और पत्नी की आय 1.25 करोड़ रुपये बताई थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की 54 करोड़ की ये संपत्त‍ियां

प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबरम परिवार की करीब 54 करोड़ रुपये की ये संपत्त‍ियां जब्त की हैं। इनमें भारत, ब्रिटेन और स्पेन में फैली प्रॉपर्टी शामिल है।

- तमिलनाडु के कोडईकनाल और ऊटी में कृषि भूमि और बंगला

- दक्ष‍िण दिल्ली के जोरबाग में कार्ति और उनकी मां के नाम 16 करोड़ रुपये का बंगला

- ब्रिटेन में 8.67 करोड़ रुपये का कॉटेज और मकान

- स्पेन के बार्सिलोना में 14.5 करोड़ रुपये का टेनिस क्लब

- चेन्नई के एक बैंक ब्रांच में 90 लाख रुपये का एफडी

पत्नी के पास करीब 95.66 करोड़ रुपये की संपत्त‍ि

राज्यसभा चुनाव के लिए पी चिदंबरम द्वारा जमा एफीडेविट के अनुसार उनके और उनकी पत्नी के पास करीब 95.66 करोड़ रुपये की संपत्त‍ि है। उनके ऊपर करीब 5 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। हालांकि उनके द्वारा बताई गई यह संपत्ति चार साल पहले हुए राज्यसभा चुनावों के हैं।

चिदंबरम की संपत्त‍ि

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार चिदंबरम की संपत्त‍ि में करीब 5 लाख रुपये की नकदी, 25 करोड़ रुपये बैंकों और अन्य संस्थाओं में जमा, 13.47 करोड़ रुपये शेयरों, डिबेंचर आदि में निवेश, पोस्ट ऑफिस योजनाओं में करीब 35 लाख रुपये जमा, करीब 10 लाख रुपये की बीमा पॉलिसियां, करीब 27 लाख रुपये के लग्जरी कार, करीब 85 लाख रुपये की ज्वैलरी आदि शामिल हैं। उनका सबस बड़ा डिपॉजिट 20 करोड़ रुपए का है, जबकि मिनिमम डिपॉजिट 3 हजार रुपए का है। इसके अलावा उनके नाम अचल संपत्त‍ियों में करीब 7 करोड़ रुपये की कृषि भूमि, 45 लाख रुपये की व्यावसायिक इमारत, करीब 32 करोड़ रुपये के आवासीय मकान, ब्रिटेन के कैम्ब्रिज में करीब 1.5 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी शामिल है।

चिदंबरम तीन कारों के मालिक

चिदंबरम 3 कारों के मालिक हैं, इसमें होंडा, के अलावा टोयोटा इनोवा और स्‍कोडा का नाम शामिल हैं। चिदंबरम ने अपने एफिडेविट में यह नहीं बताया है कि उनके पास होंड और स्‍कोडा के कौन से मॉडल हैं और इनकी कुल कीमत 27 लाख रुपये ही बताई गई है।

कार्ति चिदंबरम के पास 80 करोड़ रुपये की सपत्त‍ि

उनके बेटे कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा जमा हलफनामे के मुताबिक उनके और उनकी पत्नी के पास करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्त‍ि है। उनके और उनकी पत्नी के ऊपर करीब 16 करोड़ रुपये की देनदारी है। उनके पास करीब 34 करोड़ रुपये की चल संपत्त‍ि है जिसमें 6 लाख रुपये की नकदी, 16 लाख रुपये की एफडी, करीब 25 लाख रुपये का बैंक जमा, करीब 17 लाख रुपये के शेयर और बॉन्ड, 1.5 करोड़ रुपये के एनएससी और बीमा, करीब 77 लाख रुपये की ज्वैलरी आदि शामिल हैं। उनके पास करीब 46 करोड़ रुपये की अचल संपत्त‍ि है। इनमें करीब 100 एकड़ की खेती की जमीन, 95 लाख रुपये की व्यावसायिक इमारत, कैम्ब्रिज में करीब 4.5 करोड़ रुपये का मकान, दिल्ली में करीब 19 करोड़ रुपये का मकान, चेन्नई में करीब 3.5 करोड़ रुपये का मकान शामिल है।

ईडी की जानकारी के मुताबिक चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से स्पेन के बार्सिलोना में एक टेनिस क्लब और ब्रिटेन में कॉटेज खरीदे हैं। इस निवेश के लिए पैसा कहां से आया, इसके बारे में जांच एजेंसियां पूछताछ करना चाह रही हैं। ईडी का आरोप है कि INX मीडिया मामले में मिले घूस से यह प्रॉपर्टी खरीदी गई है। इस मामले में कार्ति के साथ पी चिदंबरम भी आरोपी हैं। वह एयरसेल-मैक्सिस 2G घोटाला केस में भी बेटे के साथ सह-आरोपी हैं।

क्या है INX मीडिया घोटाला

चिदंबरम पर आईएनएक्स (INX ) मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए 305 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इस केस में अभी तक चिदंबरम को कोर्ट से करीब दो दर्जन बार अंतरिम प्रोटेक्शन यानी गिरफ्तारी पर रोक की राहत मिली हुई है। ये मामला 2007 का है, जब पी चिदंबरम वित्त मंत्री के पद पर थे।

आरोप है कि आईएनएक्स मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए 305 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। इस मामले में सीबीआई और ईडी पहले ही चिदंबरम के बेटे कार्ति को गिरफ्तार कर चुकी हैं। वो फिलहाल जमानत पर हैं। इस मामले में अहम मोड़ तब आया, जब इंद्राणी मुखर्जी 4 जुलाई को सरकारी गवाह बन गईं।

2017 में सीबीआई ने इस मामले में फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से मिली स्वीकृति में गड़बड़ी पर एफआईआर दर्ज की। जबकि ईडी ने 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। इस मामले में आईएनएक्स मीडिया की मालकिन और आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को इस केस में अप्रूवर बनाया गया और इसी साल उनका स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया गया। सीबीआई के मुताबिक मुखर्जी ने गवाही दी कि उसने कार्ति चिदंबरम को 10 लाख रुपये दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका