न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

28 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम गिरफ्तार

28 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार सीबीआई और ईडी ने देश के पूर्व वित्त और गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम को हिरासत में ले लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 10:41:33

28 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम गिरफ्तार

28 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार सीबीआई और ईडी ने देश के पूर्व वित्त और गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम को हिरासत में ले लिया। सीबीआई की तीन टीम और ईडी की एक टीम चिदंबरम के घर पर पहुंची थीं। सीबीआई की एक टीम घर के अंदर पहुंच कर कुछ देर तक चिदंबरम से पूछताछ की। हालात को काबू में करने के लिए चिदंबरम के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे और वहां से हटना को तैयार नहीं थे।

p chidambaram,arrest,cbi cbi takes away chidambaram from his house,congress,ed,cbi,news,news in hindi

बता दे, हिरासत में लिए जाने से पहले पी चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिर अपने घर के लिए निकल पड़े। जैसे ही सीबीआई को भनक लगी कि चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय में हैं, टीम वहां के लिए निकली। लेकिन सीबीआई की टीम पहुंचने से चंद मिनट पहले ही चिदंबरम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने घर के लिए निकल गए। उसके बाद सीबीआई की टीम भी कांग्रेस दफ्तर से सीधे चिदंबरम के घर पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।

पी चिदंबरम के घर के बाहर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सीबीआई की तीन टीम और ईडी की एक टीम चिदंबरम के घर पर पहुंची थीं। सीबीआई की एक टीम घर के अंदर पहुंच कर कुछ देर तक चिदंबरम से पूछताछ की। चिदंबरम के घर का दरवाजा न खुलने पर सीबीआई की एक टीम दीवार फांदकर अंदर घुसी। जिसके बाद एक टीम लगातार चिदंबरम से पूछताछ कर रही थी। पी चिदंबरम को हिरासत में लिए जाने पर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यह पूरी तरह बदले की कार्रवाई है। चेन्नई में मौजूद कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि वे सीबीआई के इस कदम के खिलाफ अदालत जाएंगे, उन्होंने कहा कि अदालत में हम निर्दोष साबित होंगे। कार्ति ने कहा कि उनके पिता को ईडी ने कई बार समन भेजा और वे बार-बार उसके सामने पेश हुए हैं।कार्ति ने कहा कि वे इस मामले का कानूनी रूप से सामना करेंगे।

p chidambaram,arrest,cbi cbi takes away chidambaram from his house,congress,ed,cbi,news,news in hindi

चिदंबरम के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आसपास के इलाके को घेर लिया था। दिल्ली पुलिस ने सीबीआई दफ्तर के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है, ताकि यहां प्रदर्शनकारी न पहुंच सकें। इस बीच चिदंबरम को सीबीआई मुख्यालय में एक कमरे में ले जाया गया है। पी चिदंबरम के साथ इस केस के जांच अधिकारी और दूसरे अधिकारी मौजूद हैं।

आपको बता दें कि ईडी और सीबीआई ने चिदंबरम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। कांग्रेस मुख्यालय में पी चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर खुद को निर्दोष बताया और वहां से अपने घर निकल गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिदंबरम ने कहा कि मुझे लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है। हैरानी है कि मुझे फरार बताया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर