न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 साल पहले जिस CBI हेडक्वार्टर का चिदंबरम ने किया था उद्घाटन, आज वहीं गिरफ्त में बिताई रात

सीबीआई ने जिस मुख्यालय में चिदंबरम को रखा हुआ है ये वही मुख्यालय है जिसकी बिल्डिंग के उद्घाटन के मौके पर चिदंबरम अतिथि के रूप में उपस्थिति हुए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 9:51:31

8 साल पहले जिस CBI हेडक्वार्टर का चिदंबरम ने किया था उद्घाटन, आज वहीं गिरफ्त में बिताई रात

जो एजेंसी कभी पी चिदंबरम के इशारे पर काम किया करती थी आज उसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरहसल, आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में सीबीआई ने बुधवार रात तकरीबन 10 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी के अधिकारी कांग्रेस नेता को उनके आवास से सीबीआई मुख्यालय ले गए। सूत्रों के अनुसार चिदंबरम को सीबीआई मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर एजेंसी के अतिथि गृह के सुइट नंबर 5 में रखा गया है। अब उन्हें गुरुवार को 2 बजे विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा जहां एजेंसी उनकी 14 दिनों की रिमांड मांगेगी।

सीबीआई ने जिस मुख्यालय में चिदंबरम को रखा हुआ है ये वही मुख्यालय है जिसकी बिल्डिंग के उद्घाटन के मौके पर चिदंबरम अतिथि के रूप में उपस्थिति हुए थे। 30 जून 2011 को यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान सीबीआई के नए दफ्तर का उद्घाटन किया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम विशिष्ट अतिथि। अब आज ठीक 8 साल बाद उसी सीबीआई दफ्तर में चिदंबरम को बतौर आरोपी लाया गया है, इसी दफ्तर के लॉकअप में उन्हें रात बितानी पड़ी और अफसरों के सवालों का जवाब दिया।

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 186 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 11 मंजिला इमारत में एक छत के नीचे जांच एजेंसी की सभी शाखाएं हैं। यह लगभग 7,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और आधुनिक संचार प्रणालियों से लैस है। विभिन्न मंजिलों पर पूछताछ कक्ष, लॉक-अप, डारमेट्री और कॉन्फ्रेंस हॉल भी हैं।

आपको बता दें कि पी चिदंबरम यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में 29 नवंबर 2008 से 31 जुलाई 2012 तक गृह मंत्री रहे थे। उसी वक्त सीबीआई के नए दफ्तर का उद्घाटन किया गया था।

न्यूज एजेंसी ANI के द्वारा उस अवसर का एक छोटा हिस्सा भी ट्वीट किया गया है, जिसमें पी चिदंबरम, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कपिल सिब्बल, वीरप्पा मोईली मौजूद हैं।

बुधवार देर रात को सीबीआई ने उन्हें दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया, अरेस्ट होने से पहले पी चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सफाई दी। उन्होंने इस बात की भी सफाई दी कि पिछले 27 घंटों से वह कहां थे और सीबीआई के सामने क्यों नहीं आ रहे थे।

गौर करने वाली बात ये भी है कि पी चिदंबरम के गृह मंत्री रहते सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने अमित शाह को गिरफ्तार किया था। अब करीब एक दशक के बाद अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और पी चिदंबरम को सीबीआई ने ही गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई ने INX मीडिया केस के मद्देनजर पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया है, उनपर इस मामले में रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी और न्यायिक हिरासत मांगेगी।

वकीलों के साथ पूरी रात और आज कागजात तैयार करने में जुटा रहा- चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा, 'मैं छिप नहीं रहा था, बल्कि अपने वकीलों के साथ पूरी रात और आज कागजात तैयार करने में जुटा रहा। हमने आज सुबह यह काम पूरा किया।'

उन्होंने कहा, 'मेरे वकीलों ने मुझे बताया कि उनकी जोरदार दलीलों के बावजूद आज मामले को सूचीबद्ध नहीं किया गया, न ही इस मामले को कल सूचीबद्ध किया गया है। मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को नमन करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'अब से शुक्रवार तक मैं सिर उठाकर चलूंगा। मैं कानून का पालन करूंगा, यहां तक कि जांच एजेंसियां नहीं करती हैं तो भी करूंगा।'

उन्होंने कहा, 'स्वतंत्रता के नाम पर मैं केवल आशा और प्रार्थना कर सकता हूं कि जांच एजेंसियां कानून का पालन करें। वर्तमान परिस्थितियों में कानून का सम्मान ही मायने रखता है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत