न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु : डीएमके प्रमुख करुणानिधि की तबियत में सुधार, अस्पताल के बाहर लाठीचार्ज, वीडियो

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम प्रमुख एम. करुणानिधि के हालात इस वक्त स्थिर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jul 2018 1:26:01

तमिलनाडु : डीएमके प्रमुख करुणानिधि की तबियत में सुधार, अस्पताल के बाहर लाठीचार्ज, वीडियो

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम प्रमुख एम. करुणानिधि के हालात इस वक्त स्थिर है। रविवार को कुछ समय के लिए बिगड़ गयी लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। कावेरी अस्पताल ने करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा है, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि की हालत कुछ समय के लिए अत्यंत नाजुक हो गई थी, लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। इस बीच पार्टी ने करुणानिधि के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनकी पहली तस्वीर जारी की है। इस फोटो में 94 वर्षीय नेता के बेड के बगल में नायडू भी खड़े दिख रहे हैं। फोटो में एम के स्टालिन, कनिमोझी, करुणानिधि की पत्नी भी दिख रहे हैं।

फोटो जारी करने बाद अस्पताल के बाहर जुटे उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि तस्वीर में कोई ‘जीवन रक्षक प्रणाली’ नहीं दिख रही है, इससे लगता है कि उनके नेता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गौरतलब है कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान तस्वीर जारी न करने पर डीएमके ने सवाल उठाया था। पार्टी ने कहा कि फोटो जारी करने से करुणानिधि के स्वास्थ्य पर अटकलों को विराम देने में मदद मिलेगी। उपराष्ट्रपति ने एक ट्वीट कर कहा कि कावेरी अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार से मुलाकात की। डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि करुणानिधि का स्वास्थ्य स्थिर है।

एमके स्टालिन ने देर रात बयान जारी कर करुणानिधि की तबीयत के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पार्टी समर्थकों से अपील की कि वे धैर्य और शांति बनाए रखें ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो। उन्होंने समर्थकों को बताया कि अचानक करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार है। कनिमोझी ने भी मीडिया से बातचीत में बताया कि करुणानिधि की तबीयत अभी स्थिर है। राज्य भर के डीएमके कार्यकर्ता चेन्नई में जुटने लगे हैं और अस्पताल के बाहर से समर्थकों के रोने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत