न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमर बाजवा का कार्यकाल बढ़ाने पर घिरे इमरान, विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रिया

इमरान खान द्वारा लिए इस फैसले पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी नेता ने कहा कि इमरान खान का यह फैसला पाकिस्तान के हक में नहीं जाएगा बल्कि इससे दुनिया में गलत संदेश जाएगा कि हमारी आर्मी एक या दो व्यक्तियों पर निर्भर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Aug 2019 6:13:12

कमर बाजवा का कार्यकाल बढ़ाने पर घिरे इमरान, विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान (Pakistan) की इमरान खान सरकार (Imran Khan Government) ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा (General Qamar Javed Bajwa) के कार्यकाल को 3 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। हालाकि, इमरान खान द्वारा लिए इस फैसले पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी नेता ने कहा कि इमरान खान का यह फैसला पाकिस्तान के हक में नहीं जाएगा बल्कि इससे दुनिया में गलत संदेश जाएगा कि हमारी आर्मी एक या दो व्यक्तियों पर निर्भर है।

विपक्षी दल पीएमएल-एन ने बाजवा के कार्यकाल बढ़ाए जाने के फैसले पर सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दी। पीएमएल-एन सांसद मुशाहिदुल्लाह खान ने कहा, हम अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं। अच्छा होगा कि इमरान खान से ही ये सवाल पूछा जाए।

विपक्षी दल पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य फरहतुल्लाह बाबर ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'आर्मी चीफ का कार्यकाल बढ़ाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। मजबूत संस्थाएं किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं करती हैं चाहे कोई शख्स कितना ही प्रतिभाशाली क्यों ना हो। व्यक्तियों पर निर्भर रहने वाला संगठन बहुत ही कमजोर बन जाता है।'

कमर बाजवा की नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने नवंबर 2016 में की थी। 58 वर्षीय जनरल कमर बाजवा का तीन साल का कार्यकाल नवंबर महीने में पूरा होने वाला था लेकिन पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने सोमवार को उनका कार्यकाल आगे बढ़ाने का फैसला किया। इमरान खान ने कहा कि बाजवा का कार्यकाल क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए बढ़ाया गया है।

सेना के आलोचकों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने ही 2018 में इमरान खान को चुनाव जीतने में मदद की थी और पाकिस्तान की राजनीति में एक नई ताकत का जन्म हुआ। यही वजह है कि विपक्षी दल के नेता इमरान खान को 'सिलेक्टेड पीएम' (सेना द्वारा चुना हुआ) कहकर बुलाते हैं।

इमरान खान के एक साल के कार्यकाल में सरकार और सैन्य नेतृत्व में सामंजस्य भी देखने को मिला। हाल ही में, बाजवा ने इमरान खान द्वारा लिए गए कड़े आर्थिक फैसले का बचाव किया था और साथ ही सेना खर्च में कटौती का ऐलान किया था। जब इमरान खान अमेरिकी दौरे पर गए तो विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ-साथ आर्मी चीफ कमर बाजवा भी पहुंचे थे। इससे पाकिस्तान की सरकार पर उनके प्रभाव का अंदाजा लग जाता है।

सत्ता में आने से पहले इमरान खान ने खुद भी कहा था कि नियमों में बदलाव कर किसी भी आर्मी चीफ का कार्यकाल बढ़ाने से सेना एक संस्था के तौर पर कमजोर होगी। हालांकि, कुछ विश्लेषकों का कहना है कि इमरान खान की जनरल बाजवा पर इतनी निर्भरता बढ़ गई है कि उनके पास कोई और विकल्प ही नहीं बचा था।

बता दे, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 3 साल के लिए बाजवा का कार्यकाल बढ़ाए जाने के पक्ष में नहीं थे। वह चाहते थे कि बाजवा का कार्यकाल सिर्फ 1 साल के लिए बढ़ाया जाए लेकिन बाजवा ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए इमरान खान पर दबाव बनाया जिसके कारण यह फैसला लिया गया। बता दें 58 साल के बाजवा इस साल रिटायर होने वाले थे, लेकिन इससे ठीक पहले सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। कमर जावेद बाजवा पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी के 62वें लॉन्ग कोर्स से ताल्लुक रखते हैं। कमर जावेद बाजवा पहले रावलपिंडी कॉर्प्स के कमांडर थे। अपने सर्विस काल में वे पाकिस्तान के सेना मुख्यालय में ट्रेनिंग और इवोलूशन डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर जनरल बने।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत