न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओप्पो एफ7 भारत में लॉन्च, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Oppo F7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो मोबाइल्स ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Mar 2018 6:24:09

ओप्पो एफ7 भारत में लॉन्च, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Oppo F7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो मोबाइल्स ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। मौज़ूदा चलन की तरह ओप्पो का नया स्मार्टफोन बेहद ही पतले बॉर्डर के साथ आता है और फ्रंट पैनल का डिज़ाइन iPhone X से प्रेरित है। यानी आपको नॉच मिलेगा, जहां पर फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और प्रॉक्सिमिटी सेंसर को जगह दी गई है। अहम फीचर की बात करें तो Oppo F7 में यूज़र को 6.2 इंच का फुल-स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले, 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलेगा। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और फोन में ऐप-इन-ऐप मल्टी टास्किंग फीचर भी मौजूद है।

ओप्पो एफ7 कीमत, उपलब्धता व लॉन्च ऑफर्स

ओप्पो एफ7 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,990 रुपये है जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,990 रुपये है। फोन के लिए 2 अप्रैल को ऑनलाइन और ऑफलाइन फ्लैश सेल होगी। ऑनलाइन सेल एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर जबकि ऑफलाइन सेल ओप्पो स्टोर पर होगी। कंपनी ने फोन के लिए ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है जिसके आईसीआईसीआई बैंक कार्डधारकों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा रिलायंस जियो यूजर्स को अतिरिक्त 128 जीबी 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा। कंपनी, स्मार्टफोन पर स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है। फोन 9 अप्रैल से देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ओप्पो एफ7 अपनी कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से हाल ही में लॉन्च हुए वीवो वी9 को टक्कर देगा।नकंपनी ने लॉन्च इवेंट में एफ7 डायमंड ब्लैक एडिशन भी पेश किया जो दोनों रैम व स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन सोलर रेड, मूनलाइट सिल्वर और ब्लैक डायमंड कलर में मिलेगा।

ओप्पो एफ7 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

ओप्पो एफ7 में 6.23 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन की स्क्रीन को कंपनी ने सुपर फुल स्क्रीन नाम दिया है। स्मार्टफोन में स्क्रीन के चारों तरफ पतले किनारे दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 64-बिट मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम विकल्प में मिलेगा। फोन में 64 व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ट्रिपल सिम स्लॉट है यानी आप दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएस फोन ऐंड्रॉयड 8.1 आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/1.8 के साथ आता है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी है। बैटरी से 33.5 घंटे तक का म्यूज़िक टॉक टाइम और 13.4 घंटे का विडियो प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन में एआई बैटरी मैनेजमेंट फीचर दिया गया है जो बैटरी की खपत को आपकी जरूरत के लिहाज़ से मैनेज करता है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो एफ7 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।

फोन में फेशियल अनलॉक फीचर है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में सेफ बॉकिस, ऐप हाइडिंग और परमिशंस जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। फोन में एक इंडियन थीम भी है। फोन का डाइमेंशन 156x75.3x7.8 मिलीमीटर और वज़न 158 ग्राम है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन