न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोरों ने इजात किया OTP चुराने का नया तरीका! बैंक खातों में ऐसे लगाई जा रही सेंध

अब तो चोरों ने ओटीपी हासिल करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। वे बैंक जाकर खुद को असली अकाउंट होल्डर बताकर रजिस्टर्ड फोन नंबर ही बदलवा रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 2:16:51

चोरों ने इजात किया OTP चुराने का नया तरीका! बैंक खातों में ऐसे लगाई जा रही सेंध

ऑनलाइन शॉपिंग या ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त हम यह सोचते है कि OTP यानी वन टाइम पासवर्ड सिस्टम सबसे सेफ तरीका है लेकिन ऐसा नहीं है हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आये है जिनमें अपराधियों ने बैंक कस्टमर्स से चालाकी से ओटीपी मांग लिया या उनके स्मार्टफोन हैक करके ओटीपी चुरा लिए।

अब तो चोरों ने ओटीपी हासिल करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। वे बैंक जाकर खुद को असली अकाउंट होल्डर बताकर रजिस्टर्ड फोन नंबर ही बदलवा रहे हैं। एक बार नंबर बदल जाने के बाद ओटीपी उनके मोबाइल पर आने लगता है और फिर सेकंडों में अकाउंट खाली। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में ऐसा ही वाकया सामने आया है।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, वहां अपराधियों ने इसी तरीके से 11.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस के अनुसार, '31 अगस्त को दो लोग बैंक आए और उनमें एक ने खुद को किसी दूसरे के बैंक अकाउंट को अपना बता दिया। उसने उस खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को बदलने का आग्रह किया और इसके लिए जरूरी फॉर्म भर दिया।' जैसे ही उसका दिया मोबाइल नंबर रजिस्टर हुआ, उसने अपने मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए उस खाते से पैसे निकाल लिए। उसने 11।50 लाख रुपये में कुछ रकम द्वारका के एक बैंक में छह अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी और कुछ पैसे एटीएम और चेक से निकाल ली। उसके बाद ओटीपी पाने के लिए जिस नए नंबर का इस्तेमाल किया गया, उसे स्विच ऑफ कर दिया गया। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की और उन बैंककर्मियों से फर्जीवाड़े के शिकार बैंक खातों की जानकारी ली। एक अपराधी की तलाश झारखंड में हुई। वहीं, बैंककर्मियों की भूमिका की भी जांच हो रही है। ओटीपी फ्रॉड के लिए बैंकों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलवाने का चलन बढ़ रहा है। धोखाधड़ी का दूसरा तरीका यह अपना रहे हैं कि वे मोबाइल ऑपरेटर के पास फर्जी आईडी प्रूफ जमा करके ड्युप्लिकेट सिम ले लेते हैं। मोबाइल ऑपरेटर नया सिम जारी करते ही पुराने सिम को डीऐक्टिवट कर देता है। इस तरह, अपराधी फिर से ड्युप्लिकेट सिम पर ओटीपी मंगाकर अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन