न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्याज ने फिर रुलाया, 80 रुपये के पार पहुंची कीमत, जानें किस शहर में कितना दाम...

दिल्ली में प्याज की कीमतें 70-80 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, लेकिन सरकार अभी भी सफल के जरिए 23 रुपये 90 पैसे किलो पर प्याज बेच रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Sep 2019 2:56:43

प्याज ने फिर रुलाया, 80 रुपये के पार पहुंची कीमत, जानें किस शहर में कितना दाम...

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पास 45 हजार मैट्रिक टन प्याज का स्टॉक रखा है। लेकिन व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में सरकार से प्याज खरीदने के लिए तैयार नहीं है। दिल्ली में प्याज की कीमतें 70-80 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, लेकिन सरकार अभी भी सफल के जरिए 23 रुपये 90 पैसे किलो पर प्याज बेच रही है।

कई बड़े शहरों की रिटेल मार्केट में प्याज के दाम 80 रुपये के पार पहुंचे

(1) दिल्ली : 60 – 80 रुपये प्रति किलोग्राम
(2) मुंबई: 75-80 रुपये प्रति किलोग्राम
(3) गुरुग्राम: 80 रुपये प्रति किलोग्राम
(4) नोएडा: 65-80 रुपये प्रति किलोग्राम
(5) बेंगलुरु: 60 रुपये प्रति किलोग्राम
(6) पटना: 70 रुपये प्रति किलोग्राम
(7) कोलकाता: 70 रुपये प्रति किलोग्राम
(8) अहमदाबाद: 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम
(9) चेन्नई: 55-65 रुपये प्रति किलोग्राम
(10) देहरादून: 65-70 रुपये प्रति किलोग्राम
(11) हैदराबाद: 41-46 रुपये प्रति किलोग्राम

दरअसल, पिछले साल के सूखे ने और इस बार मॉनसून की देरी ने मुश्किलें बढ़ा दीं। इस बार कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर प्याज की फसल भी बर्बाद हो गई। नतीजा मंडियों में सप्लाई कम हो गया और कीमतें खरीदारों को रुलाने लगीं हैं।

प्याज के अलावा अन्य सब्जियां भी हुई महंगी- इस समय सब्जियों की कीमतें

प्याज के साथ-साथ टमाटर, आलू समेत तमाम सब्जियों के दामों में भी आग लगी हुई है। सब्जियों में आई तेजी ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। आजादपुर सब्जीमंडी से मिली जानकारी के मुताबिक, एनएसीआर की रिटेल मार्केट में आलू के दाम 20-30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए है। वहीं, लौकी 40 रुपये प्रति किलोग्राम, शिमला मिर्च 40 रुपये प्रति किलोग्राम, टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम, फूल गोभी 110 रुपये प्रति किलोग्राम, बैंगन 45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए है।

एक्शन में आई सरकार

केंद्र सरकार ने प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने पिछले कुछ सप्ताह के दौरान घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश के लिए कई कदम उठाए हैं। लेकिन पिछले दो-तीन दिन में उत्पादक राज्यों में भारी बारिश की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने से प्याज की खुदरा कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।

इसके अलावा सरकार स्टॉक लीमिट लगाने पर विचार कर रही है। सरकार का कहना है कि प्याज के स्टॉक की कोई कमी नहीं है। सरकार के पास 45 मैट्रिक टन प्याज उपलब्ध है। लेकिन व्यापारी सरकारी प्याज खरीदने के लिए तैयार नहीं है। सरकार को व्यापारियों की मिली भगत की आशंका है।

सरकार ने राज्यों को भी नैफेड से प्याज लेने के अपील की है। सरकार 23 रुपये 90 पैसे किलों के हिसाब से प्याज बेच रही है। सरकार मदर डेयरी के सफल के जरिए प्याज मुहैया करा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के बाज़ारों में प्याज की कीमत 80 रुपये पहुंच गई है। दिल्ली में प्याज की खपत 650 टन रोजाना है।

क्यों बढ़ रहे है प्याज के दाम

आजादपुर मंडी के कारोबारी और ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेंद्र शर्मा ने कहा असल में पिछले तीन चार साल से यह होता रहा है कि सितंबर आते-आते बारिश का सीजन लगभग खत्म हो जाता है, जिसके चलते प्याज के दाम लगातार स्थिर रहे। लेकिन इस साल हालत यह हैं कि सितंबर खत्म होने की ओर है, लेकिन मध्य भारत और महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ ने खासी परेशानी पैदा कर दी है। इसके चलते खेतों में खड़ी प्याज की नई फसल बर्बाद हो गई है, जिसने प्याज के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले तक मंडी में रोजाना प्याज के करीब 100 ट्रक आते थे, अब इनकी संख्या घटकर 60 हो गई है, जिसके चलते प्याज का थोक दाम 25 से 45 रुपये तक जा पहुंचा है, इसलिए रिटेल में इसके दाम बढ़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर