न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर भारत में कोरोना वायरस ने रख ही दिया कदम, केरल में सामने आया पहला केस

चीन में फैला कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में दस्तक देने के बाद अब भारत में भी कदम रख दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमण का भारत में पहला मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 2:31:27

आखिर भारत में कोरोना वायरस ने रख ही दिया कदम, केरल में सामने आया पहला केस

चीन में फैला कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया के कई देशों में दस्तक देने के बाद अब भारत में भी कदम रख दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमण का भारत में पहला मामला सामने आया है। वुहान से केरल लौटा छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है। मरीज की हालत स्थिर है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस श्रीलंका, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, तिब्बत समेत कई देशों में पहुंच चुका है। भारत सरकार चीन के वुहान में मौजूद भारतीयों को स्वदेश लाने की तैयारी कर रही है।

उधर, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी संदिग्ध मरीजों के मामले सामने आए हैं। ये मरीज हाल ही में चीन से लौटकर आए हैं। इससे पहले जयपुर, मुंबई, बिहार के छपरा से संदिग्ध मरीज सामने आए थे। हालांकि, दिल्ली के हॉस्पिटल और एयरपोर्ट पर इसकी जांच के पूरे प्रबंध किए गए हैं। एयरपोर्ट पर करॉना वायरस की जांच हो रही है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में भी जांच की सुविधा है।

बुधवार को दिल्ली पहुंचे गुड़गांव के दो लोगों को एयरपोर्ट पर रोकर उनका चेकअप किया गया और शुरुआती इलाज दिया गया। उन्हें जुकाम और गले में खराश की दिक्कत थी। पूरी जांच के बाद दोनों को घर जाने दिया गया। साथ ही इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। ताकि विभाग इनसे संपर्क कर सके और इनकी निगरानी की जा सके।

वहीं कोरोनो वायरस के कारण त्रिपुरा के रहने वाले एक 23 साल के व्यक्ति की मलेशिया के अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने यह दावा किया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक मृतक के दादा अब्दुल रहीम ने गुरुवार को बताया कि उनके पास मलेशिया से फोन आया कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से हुसैन की मौत हो गई है।

चीन (China) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 170 पहुंच गया है। इसके अलावा 1000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। चीन से निकला कोरोना वायरस (Coronavirus) अब तक दुनियाभर के 17 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में अब तक इसके 7892 लोग संक्रमित पाए गए है। इनमें से 7771 सिर्फ चीन में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर