न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुरू : अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, ट्रक से जब्त किया गया एक करोड़ का डोडा-पोस्त

चुरू के रतनगढ़ क्षेत्र में जिला विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार शाम अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है जिसमें एक ट्रक में मक्का दाना की बोरियों के नीचे एक करोड़ का डोडा-पोस्त छिपाकर ले जाया जा रहा था और टीम ने इसे पकड़ जब्त कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 12:22:31

चुरू : अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, ट्रक से जब्त किया गया एक करोड़ का डोडा-पोस्त

चुरू के रतनगढ़ क्षेत्र में जिला विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार शाम अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है जिसमें गांव टीडियासर-गुसाईंसर के बीच एक ट्रक में मक्का दाना की बोरियों के नीचे एक करोड़ का डोडा-पोस्त छिपाकर ले जाया जा रहा था और टीम ने इसे पकड़ जब्त कर लिया। जिला विशेष टीम के कांस्टेबल विक्रम शर्मा को मुखबीर से सूचना मिली कि एक ट्रक रतनगढ़ की तरफ आ रहा है, जिसमें डोडा-पोस्त है। सूचना पर टीम ने साइबर सेल के सहयोग से ट्रेस आउट कर टीडियासर-गुसाईंसर के बीच नाकाबंदी। नाकाबंदी के दौरान ट्रक पहुंचने पर उसको रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें मक्का दाना की भरी बोरियों के नीचे दबाकर रखी डोडा-पोस्त की 103 बोरी मिली। टीम ने महबूब (27) व महमूद (29) पुत्र सरफू निवासी गांवड़ी जांट, महेंद्रगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

जब्तशुदा मादक पदार्थ की बाजार कीमत एक करोड़ तीन हजार रुपए है। जिला विशेष टीम के प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल दशरथ मीणा, गोपालसिंह, विक्रम शर्मा, कपिल मीणा, रामचंद्र बुडानिया, भीमसिंह, पुष्पेंद्र, धनाराम, प्रमोद, विद्याधर शामिल थे। ट्रक को रतनगढ़ पुलिस थाना लेकर आए, जहां पर डीएसपी सालेह मोहम्मद, एसएचओ मनोज मूंड, सब इंस्पेक्टर गिरधारीसिंह की उपस्थिति में कार्रवाई देर रात तक जारी थी।

जिला विशेष टीम की तरफ से की गई ये कार्रवाई जिले में अब की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। मंगलवार को पकड़े गए 20 क्विंटल 70 किलो की बाजार कीमत पांच हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से एक करोड़ तीन हजार रुपए है। इससे पहले तत्कालीन एसपी तेजस्वनी गौतम के कार्यकाल में 9 अक्टूबर, 2019 को राजलदेसर पुलिस ने 20 क्विंटल 21 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया था, जिसकी बाजार कीमत 75 लाख रुपए थी। तत्कालीन एसपी तेजस्वनी गौत्तम के ही कार्यकाल में राजलदेसर पुलिस ने छह अगस्त, 2020 को 18 क्विंटल 84 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया था, जिसकी बाजार कीमत 70 लाख रुपए थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती