न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूमि आवंटन के आदेशों को बहाल करने पर विभिन्न समाजों ने जताया मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का आभार

आवंटन पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अंतिम 6 माह में लिए गए थे, जिनको मंत्रिमण्डलीय समीक्षा समिति द्वारा निरस्त कर दिया गया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 11:19:23

भूमि आवंटन के आदेशों को बहाल करने पर विभिन्न समाजों ने जताया मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का आभार

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का कोटा संभाग में विभिन्न समाजों को शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावास आदि के लिए रियायती दरों पर भूमि आवंटन के आदेशों को बहाल करने पर इन समाजों के प्रतिनिधिमण्डलों ने आभार व्यक्त किया है। ये आवंटन पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अंतिम 6 माह में लिए गए थे, जिनको मंत्रिमण्डलीय समीक्षा समिति द्वारा निरस्त कर दिया गया था।

श्रीमती राजे ने मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में नगर विकास न्यास कोटा द्वारा जारी किए गए निर्णय की प्रतियां सौंपी। मुख्यमंत्री ने समाजों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे इन भूखण्डों पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरे कर प्रस्तावित भवन तैयार करें और बेहतरीन संस्थाओं का संचालन कर समाज को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि 32 समाजों के पक्ष में भूमि आवंटन के आदेश जारी हो चुके हैं तथा शेष रहे 4-5 समाज के लिए आवंटन के आदेश भी तकनीकी त्रुटियां दूर कर शीघ्र जारी कर दिए जाएंगे। विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि इन संस्थानों का तेज गति से विकास करेंगे।

rajasthan news,kota,vasundhra raje

श्रीमती राजे ने इस दौरान अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था जूनियर चेप्टर इंटरनेशनल की ओर से एक लाख सेनेट्री नेपकिन वितरित करने के अभियान के लिए पोस्टर का विमोचन किया। चेप्टर की राजस्थान जोन अध्यक्ष डॉ. मेघना शेखावत के नेतृत्व में आए महिलाओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस अभियान के लिए नेपकिन की उपलब्धता सहित सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

rajasthan news,kota,vasundhra raje

मुख्यमंत्री ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसे कोटा संभाग में सफलतापूर्वक संचालन के बाद प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी फैलाया जाना चाहिए।

rajasthan news,kota,vasundhra raje

श्रीमती राजे से अनुसूचित जाति समाज के कई प्रतिनिधिमण्डलों ने भी डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. भजनलाल रोलन और महासचिव श्री अनिल गोठवाल के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने डॉ. बीएल जाटावत को राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री श्री श्रीचन्द कृपलानी, विधायक श्रीमती चन्द्रकांता मेघवाल, श्री प्रहलाद गुंजल, श्री संदीप शर्मा, श्री भवानी सिंह राजावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कोटा संभाग के लोग उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन