न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने ही साथी कर रहे है विरोध, शहरों के नाम बदलने को लेकर बीजेपी पर हमला, मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब नाटक है

इन ऐलानों के बाद भारतीय जनता पार्टी को अपने ही साथियों से विरोध झेलना पड़ रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Nov 2018 1:55:49

अपने ही साथी कर रहे है विरोध, शहरों के नाम बदलने को लेकर बीजेपी पर हमला, मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब नाटक है

इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने के बाद योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली सरकार की ओर से कई शहरों के नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे संकेत मिल रहे है अब मुजफ्फरनगर और आगरा शहर का भी नाम बदला जायेगा। इन ऐलानों के बाद भारतीय जनता पार्टी को अपने ही साथियों से विरोध झेलना पड़ रहा है। सरकार में रहते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा पहले बीजेपी अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले।

मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब नाटक है

राजभर ने कहा है कि बीजेपी ने मुगलसराय और फैजाबाद का नाम बदल दिया क्योंकि वह मुगल के नाम पर थे। उन्होंने कहा, 'उनके पास राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी मंत्री मोहसिन रजा हैं- बीजेपी के 3 मुस्लिम चेहरे, पहले उनके नाम बदलें।' उन्होंने कहा कि यह सब नाटक जब भी पिछड़े और शोषित वर्ग अपने अधिकार मांगने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो उनका ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने जो चीजें दी हैं वे किसी और ने नहीं दी हैं। राजभर ने सवाल किया, 'क्या हम जीटी रोड फेंक दें? लाल किला किसने बनवाया? ताज महल किसने बनवाया?'

बता दें कि देशभर में राम मंदिर के मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। सीएम योगी ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर

तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल