न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के जामिया नगर जाने से ओला ड्राइवर ने किया मना, कहा- 'वहां अजीब लोग रहते हैं'

ओला के एक ड्राइवर ने दक्षिण दिल्ली में रहने वाले एक शख्स को इसलिए ले जाने से मना कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र जामिया नगर जाना चाहता था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jun 2018 12:49:34

दिल्ली के जामिया नगर जाने से ओला ड्राइवर ने किया मना, कहा- 'वहां अजीब लोग रहते हैं'

ओला के एक ड्राइवर ने दक्षिण दिल्ली में रहने वाले एक शख्स को इसलिए ले जाने से मना कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र जामिया नगर जाना चाहता था। दरहसल, 30 साल के पत्रकार असद अशरफ ने अपने दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर में स्थित घर जाने के लिए ओला कैब ली तो ड्राइवर ने कहा कि वहां अजीब लोग रहते हैं। अशरफ ने कहा कि जब उन्होंने ड्राइवर अशोक कुमार को डांटा तो उसने जामिया नगर को गंदा इलाका बताते हुए अशिष्टता से बात करनी शुरू कर दी। अशरफ ने बताया, 'मुझे अहसास हो गया कि वह गलत दिशा में जा रहा है। मैंने ड्राइवर को डांटा तो उसने मुझे अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए कैब से नीचे उतर जाने के लिए कहा।' असद इस बात की जानकारी फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बताई। असद का कहना है कि ड्राइवर ने उसे एकांत स्थान पर छोड़ दिया था और उसे डराने-धमकाने के साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही।

अशरफ ने बताया कि ड्राइवर ने उन्हें एकांत जगह उतार दिया और वहां से चला गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि ओला ड्राइवर ने जामिया नगर के रूट को फॉलो करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। उनका कहना है कि उन्होंने ओला द्वारा ऐप में दिए गए आपातकाल अलार्म को भी बजाया था। जिसके बाद ओला के एक अधिकारी ने मुझसे बात करके तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन घटना के एक घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अशरफ ने दिल्ली पुलिस के पास ड्राइवर की शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी पोस्ट को फेसबुक और ट्विटर पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। जिसके बाद कंपनी ने जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'कल रात को हुई घटना के बाद हमने ड्राइवर को निकाल दिया है। ओला भारत की तरह ही धर्मनिरपेक्षता को मानता है और हम अपने यात्रियों और ड्राइवरों में किसी भी तरह के पक्षपात को अनुमति नहीं देते हैं। हम अपने ग्राहकों के साथ हैं और इस घटना के लिए तहेदिल से माफी मांगते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत