न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर बैठे अब सिर्फ 75 रुपए में होगा कोरोना टेस्ट, 10 मिनट में मिलेगा रिजल्ट

कोरोना वायरस में सबसे बड़ी समस्या है टेस्ट किट की कमी। टेस्ट किट की कमी की वजह से कई देशों में संक्रमण के मरीजों की जांच तक नहीं हो पा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 5:44:18

घर बैठे अब सिर्फ 75 रुपए में होगा कोरोना टेस्ट, 10 मिनट में मिलेगा रिजल्ट

कोरोना वायरस (Coronavirus) में सबसे बड़ी समस्या है टेस्ट किट की कमी। टेस्ट किट (Coronavirus Test Kit) की कमी की वजह से कई देशों में संक्रमण के मरीजों की जांच तक नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से संक्रमित लोगों का पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे में जल्द ही एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। रिसर्चर्स ने उस टेस्ट किट का ट्रायल शुरू कर दिया है, जिससे घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की जा सकती है। इस टेस्ट किट की कीमत भी सिर्फ 1 डॉलर यानी करीब 75 रुपए होगी। अगर टेस्ट का ट्रायल सफल रहता है और ये सभी मानकों पर खरी उतरती है तो इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो जाएगा।

सेनेगल और यूके में इसकी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाई जाएगी। सबसे पहले टेस्ट किट को अफ्रीकी देशों को उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसी उम्मीद जाहिर की जा रही है कि जून तक ये उपलब्ध हो जाएगा। अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस परियोजना से जुड़े पाश्चर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अमदौ सल ने बताया है कि सबसे पहले वो अफ्रीकी देशों में टेस्ट किट उपलब्ध करवाएंगे। अमदौ सल की कंपनी ने एक ब्रिटिश बायोटेक कंपनी मोलोजिक के साथ मिलकर टेस्ट किट का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। उस ब्रिटिश बायोटेक कंपनी ने ही क्लियरब्लू प्रेगनेंसी टेस्ट किट बनाया है। सल और उनके रिसर्चर की टीम सेनेगल में काम कर रही है। इसे पहले इस टीम ने डेंगू और यलो फीवर की वैक्सीन बनाने में कामयाबी पाई थी।

टेस्ट किट के तैयार होने के बाद ये यूके में भी उपलब्ध होगी। सल के मुताबिक उनके संस्थान में 40 लाख टेस्ट किट सालाना बनाने की क्षमता होगी। इस टेस्ट किट को बनाने वाले अभी इस बात को बताने में असमर्थ हैं कि क्या दूसरे देशों में भी इसके मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स लगाए जा सकते हैं। अल जजीरा से बात करते हुए मोलोजिक कंपनी के डायरेक्टर जो फिचेट ने कहा है कि जब कोरोना वायरस का संक्रमण पैदा हुआ तो उन्हें उसी वक्त लग गया था कि अफ्रीकी देशों को काफी नुकसान होगा। इस टेस्ट किट के जरिए दुनिया के किसी भी हिस्से में बड़ी आसानी से तुरंत संक्रमण की जांच की जा सकती है। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

जो फिचेट की कंपनी को यूके की सरकार और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन फंड कर रही है। इसलिए टेस्ट किट की कीमत इतनी कम है। जो फिचेट का कहना है कि उनकी कोशिश होगी की किट की कीमत कम से कम रखी जाए। नोवल कोरोना वायरस का अभी तक कोई वैक्सीन नहीं खोजा जा सका है। इसके कोई पुख्ता इलाज भी नहीं ढूंढा जा सका है। ऐसे में सस्ता टेस्ट किट संक्रमण को रोकने में गेम चेंजर साबित हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करके संक्रमण के फैलने पर काबू पाया जा सकता है। वायरस के ट्रांसमिशन को रोककर बीमारी से निपटा जा सकता है।

बता दे, कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में फैल रहा है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण करीब 6 लाख लोगों में फैल चुका है, जिनमें से लगभग 27 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से अब तक 1.30 लाख लोग सही होकर अपने घरों को भी लौट चुके हैं। भारत में अब तक 900 मामले सामने आ चुके है। वहीं, 84 लोग इस वायरस से निजात पा चुके है। इसके अलावा 21 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर