न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान का अमेरिका में नहीं हुआ स्वागत, लोग बोले- भीख मांगने कटोरा लेकर गए हो तो ये सब सहना पड़ेगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) अपने तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को अमेरिका पहुंचे। 22 जुलाई को इमरान खान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jul 2019 10:11:57

इमरान खान का अमेरिका में नहीं हुआ  स्वागत, लोग बोले- भीख मांगने कटोरा लेकर गए हो तो ये सब सहना पड़ेगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) अपने तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को अमेरिका पहुंचे। 22 जुलाई को इमरान खान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। ट्रंप से बातचीत में वह तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे। इमरान खान के साथ सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद भी पहुंचे हैं। वह ट्रम्प के साथ विस्तृत वार्ता के लिए आज व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे और 23 जुलाई को लौटने से पहले स्पीकर नैंसी पेलोसी से भी मुलाकात करेंगे। इमरान खान की ये पहली अमेरिका यात्रा है। प्रधानमंत्री खान का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जबकि यह माना जा रहा है कि अमेरिका और अफगान तालिबान के मध्य बातचीत एक निर्णायक दौर में पहुंच गई है। ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं और पाकिस्तान व्यापार घाटे, विदेशी मुद्रा की कमी और विदेशी निवेश की जरूरत के कारण मुश्किल हालत में है।

imran khan,imran khan in usa,pakistani pm in usa,donald trump,donald trump imran khan,pak usa,imran trump meeting,news,news in hindi

इस यात्रा के लिए इमरान खान चार्टड विमान की बजाय कतर एयरवेज की फ्लाइट से अमेरिका पहुंचे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आर्थिक संकट के चलते इमरान खान ने ये फैसला लिया। वाशिंगटन एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें जलील होना पड़ा। उनके एअरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनका कोई सरकारी स्वागत सत्कार नहीं हुआ, इतना ही नहीं इमरान को मेट्रो ट्रेन लेकर होटल तक जाना पड़ा।

इमरान खान के एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो पाकिस्तान एक पत्रकार ने शेयर किया। इस वीडियो में दिख रहा है कि इमरान खान कतर एयरवेज़ की फ्लाइट से उतरकर सीधे मेट्रो में पहुंचते हैं। मेट्रो में उनके स्वागत के लिए वहां कोई अमेरिकी अधिकारी मौजूद नहीं होता है। इमरान खान को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद एम खान रिसीव करते हैं।

imran khan,imran khan in usa,pakistani pm in usa,donald trump,donald trump imran khan,pak usa,imran trump meeting,news,news in hindi

फ़वाद रहमान नाम के इस पत्रकार का शेयर किया हुआ वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूज़र ने इस तरह का कार्टून शेयर किया है। यूज़र ने लिखा है, 'कटोरे में भीख आसानी से मिल जाती है लेकिन इज़्ज़त नहीं मिलती है।'

एक यूज़र ने लिखा है कि ये इमरान खान के लिए शर्म की बात है। ये दिखाता है कि भिखारियों का कोई स्वागत नहीं करता है।

एक यूज़र ने लिखा है कि भीख मांगने कटोरा लेकर गए हो तो ये सब सहना पड़ेगा।

एक यूज़र का कहना है कि इसमें भी पाकिस्तान अपनी कोई राजनयिक जीत बता देगा।

इमरान खान की ये यह यात्रा ऐसे समय में हो रही, जब पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से जताई गई चिंताओं के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से छह अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत