न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेवा करने के लिए पदनाम की जरूरत नहीं : वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि सेवा करने के लिए व्यक्ति को किसी पदनाम की जरूरत नहीं होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Mar 2018 4:24:44

सेवा करने के लिए पदनाम की जरूरत नहीं : वसुन्धरा राजे

जयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि सेवा करने के लिए व्यक्ति को किसी पदनाम की जरूरत नहीं होती है। मन में सेवा का भाव लेकर यह कार्य किया जा सकता है। मानव सेवा अपने आप में किसी साधना से कम नहीं है। व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ समय सेवा कार्य में जरूर लगाना चाहिए।

श्रीमती राजे रविवार को श्री सत्य साई अस्पताल, राजकोट द्वारा श्री सत्य साई कॉलेज, जयपुर के परिसर में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साई बाबा द्वारा बताई गई पांच चीजों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी बदलाव ला सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री सत्य साई के दर्शन एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका उन्हें भी मिला था। मानव मात्र की सेवा के लक्ष्य के साथ जो कार्य उन्होंने किये हैं, वे कार्य कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता। उनके आदर्र्शाें को अपनाते हुए सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलते हुए सभी जाति और मजहब के लोगों को एक परिवार के रूप में जोड़कर हमारे भारतवर्ष का परचम पूरी दुनिया में फहराया जा सकता है।

rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje,cm vasundhara raje

श्रीमती राजे ने जयपुर में निशुल्क हृदय रोग शिविर आयोजित करने के लिए श्री सत्य साई अस्पताल राजकोट एवं इससे जुडे़ राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीपति श्री केएस झवेरी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से रोगियों के लिए किसी भी तरह की सुविधा प्रदान करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राजकोट एवं अहमदाबाद में स्थापित श्री सत्य साई अस्पताल जैसा ही एक हॉस्पिटल राजस्थान में भी स्थापित करने का आग्रह श्री सत्य साई ट्रस्ट से जुड़े लोगों से किया, ताकि असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि ट्रस्ट इस दिशा में कदम उठाए तो राज्य सरकार इसके लिए जमीन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों में भी सेवाभाव की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ ऎसे नेक कार्य से उन्हें जोड़ने की है।

rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje,cm vasundhara raje

श्रीमती राजे ने इस अवसर पर पिछले 40 साल से श्री सत्य साई हॉस्पिटल, बैंगलोर में सेवाधर्म निभा रहे डॉ. पीके दास एवं राजकोट हॉस्पिटल में 17 वर्ष से हार्ट के मरीजों का इलाज करने वाली डॉ. वर्षा शाह को शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीपति श्री केएस झवेरी ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राजस्थान में राजकोट की तर्ज पर श्री सत्य साई हॉस्पिटल स्थापित करने की दिशा में संभावनाएं तलाश कर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजकोट एवं अहमदाबाद के हॉस्पिटल का दौरा करने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि राजकोट में 18 साल से संचालित श्री सत्य साई अस्पताल किसी कॉर्पोरेट हॉस्पिटल से कम नहीं है।

rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje,cm vasundhara raje

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री कालीचरण सराफ ने भी श्री सत्य साई सेवा संगठन के प्रयासों की सराहना की और चिकित्सा विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

श्री सत्य साई हॉस्पिटल, राजकोट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मनोज भिमानी ने शिविर आयोजन के लिए मुख्यमंत्री की ओर से मिले सहयोग के लिए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जयपुर में आयोजित शिविर में करीब 1 हजार हृदय रोगियों की जांच होगी और जिन मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता होगी, उन्हें राजकोट भेजा जाएगा।

rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje,cm vasundhara raje

मुख्यमंत्री ने शिविर का जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने शिविर में जाकर जांच कराने आए बच्चों से मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई की। श्रीमती राजे को देखकर गोविन्दपुरा भीलवाड़ा से अपने बेटे आयुष को लेकर आया नन्दलाल भावुक हो गया। मुख्यमंत्री ने उसे सांत्वना दी और बच्चे के इलाज के लिए हर संभव सहायता देने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत