नीतीश ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा - कुछ लोगों को काम की जानकारी तो है नहीं जो मन में आता है बोलते हैं

By: Pinki Thu, 22 Oct 2020 1:16:06

नीतीश ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा - कुछ लोगों को काम की जानकारी तो है नहीं जो मन में आता है बोलते हैं

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2020)को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। पहले चरण के लिए 28 अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। हर चुनावी सभा में अपनी उपलब्धियों का जिक्र और विरोधियों पर निशाना साधना जारी है। गुरुवार को सीवान के दरौंदा में भाजपा उम्मीदवार करणजीत सिंह के पक्ष में वोट मांगने के दौरान उन्होंने विरोधियों को आड़े हाथों लिया। कहा, कुछ लोगों को काम की जानकारी तो है नहीं, जो मन में आता है, बोलते हैं। पहले राज्य का क्या हाल था और आज क्या है, यह किसी से छिपा नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने टोला सेवक, तालीमी मरकज और विकास मित्र के जरिये वंचित तबकों तक शिक्षा पहुंचाई। रोजगार के अवसर दिए। आगे मौका दीजिएगा तो और भी काम करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कानून का राज कायम किया। पहले बिहार देश में अपराध के मामले में नंबर वन पर था, आज 23वें स्थान पर है। हमें मौका मिला तो हमने सुशासन कायम कर के दिखाया। न्याय के साथ विकास किया। किसी तबके के साथ भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के सबका विकास किया।

नीतीश ने कहा कि हमने 1.20 करोड़ महिलाओं को जीविका से जोड़कर रोजगार दिया, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की भी चर्चा की। कहा कि आज महिला और पुरुष दोनों मिलकर बिहार के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। लालू-राबड़ी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को अपने परिवार की चिंता है। हमारे लिए तो पूरा बिहार ही परिवार है। कुछ लोगों को सेवा से कोई मतलब नहीं है। आगे मौका दीजिएगा तो और भी बेहतर काम करके दिखाएंगे।

बीजेपी का घोषणापत्र जारी

आपको बता दे, भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे समेत कई नेताओं की मौजूदगी में इसे जारी किया गया। दौरान बीजेपी ने 11 बड़े संकल्प किए हैं और सत्ता में आने पर कई वादों को पूरा करने का दावा किया है। बीजेपी की ओर से नए नारे भी दिए हैं, जिसमें ‘भाजपा है तो भरोसा है’ और ‘5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प’ भी शामिल है।

एक लक्ष्य: आत्मनिर्भर बिहार

5 सूत्र


1 - स्वस्थ समाज, आत्मनिर्भर बिहार
2 -शिक्षित बिहार, आत्मनिर्भर बिहार
3 -गांव-शहर, सबका विकास
4 -सशक्त कृषि, समृद्ध किसान
5 -उद्योग आधार, सबल समाज


बिहार के संकल्प पत्र में क्या वादे हैं...


1 - हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
2 -मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
3 -एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
4 - नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
5 -एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
6 - एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी। 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
7 - धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
8 - ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों के और 30 लाख लोगों को वर्ष 2022 तक पक्के मकान देंगे
9 - 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
10 - अगले 2 वर्षों में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों के उत्पादन में राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे
11 - किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।

ये भी पढ़े :

# बिहार में BJP का घोषणापत्र, हर बिहारवासी को मुफ्त में लगाएंगे कोरोना वैक्सीन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com