न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेहला रशीद ने गडकरी और RSS पर लगाए पीएम की हत्या की साजिश का आरोप, मंत्री ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

ट्वीट कर जेएनयू की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप लगाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Jun 2018 1:15:08

शेहला रशीद ने गडकरी और RSS पर लगाए पीएम की हत्या की साजिश का आरोप, मंत्री ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

ट्वीट कर जेएनयू की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप लगाया है। शेहला रशीद के इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी की। वही कुछ ही देर बाद इस ट्वीट पर नितिन गडकरी ने आपत्ति जताते हुए मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। गडकरी ने शेहला का नाम लिए बिना ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं, जिन्होंने मुझ पर प्रधानमंत्री मोदी को डराने के लिए हो रही हत्या की साजिश के मामले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।"

बता दे, शेहला रशीद ने ट्वीट करते हुए लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह नितिन गडकरी और आरएसएस मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इनको देखो, उसके बाद मुसलमानों और कम्युनिस्टों पर आरोप लगाओ और फिर मुस्लिमों की हत्या करो।

nitin gadkari,shehla rashid,pm narendra modi,jnu

गडकरी के कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी के बाद शेहला ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के नेता व्यंगात्मक ट्वीट पर कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 8 जून को महाराष्ट्र के पुणे से हुई पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद एक चौंकाने वाली बात सामने आई थी। इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को एक आरोपी के घर से एक ऐसी चिट्ठी मिली थी, जिसमें राजीव गांधी की हत्या जैसी योजना का जिक्र किया गया था।

इस चिट्ठी में लिखा था, "मोदी राज में बीजेपी 15 राज्यों में अपनी सरकार बनाने में सफल हो गई है। यदि ऐसा ही वह बढ़ते रहे तो सभी मोर्चों पर पार्टी के लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है। कॉमरेड किशन और कुछ दूसरे वरिष्ठ कॉमरेड्स ने मोदी राज को खत्म करने के लिए कुछ मजबूत कदम भी सुझाए हैं। हम सभी राजीव गांधी जैसे हत्याकांड पर विचार कर रहे हैं।

यह आत्मघाती जैसा अभी प्रतीत हो रहा है और इस बात की भी अधिक संभावनाएं हैं कि हम अपने इस प्रयास में असफल हो जाएं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टी हमारे प्रस्ताव पर विचार करे। उन्हें रोड शो में टारगेट करना एक असरदार रणनीति हो सकती है। हमें लगता है कि पार्टी का अस्तित्व किसी भी त्याग से ऊपर है। बाकी अगले पत्र में।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत