न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले कभी भी हो सकते हैं स्थिर : नीति आयोग

नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने रविवार को पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते नंबर जल्द ही किसी भी वक्त स्थिर हो सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 May 2020 5:14:54

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले कभी भी हो सकते हैं स्थिर : नीति आयोग

कोरोना वायरस (Coronavirus in india) के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत में अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण 39,980 लोगों में फैल चुका है, जिसमें से 1301 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने रविवार को पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते नंबर जल्द ही किसी भी वक्त स्थिर हो सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार ने 3 मई के बाद भी दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन इसलिए बढ़ाया, ताकि पहले और दूसरे चरण के प्रतिबंधों से जो फायदा मिला, वह बना रहे।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का असली मकसद तो कोरोना वायरस की चेन को तोड़ना है, इसी वजह से 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाया गया। अगर लॉकडाउन को अचानक से खत्म कर देते, तो वह मकसद पूरा नहीं हो पाता। उन्होंने ये भी कहा कि जहां पर स्थिति अच्छी है, वहां ध्यान से लॉकडाउन खोला जा रहा है। जब पॉल से पूछा गया कि क्या भारत कम्युनिटी ट्रांसमिशन यानी कोरोना वायरस के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है तो सीधे-सीधे जवाब देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले रोकथाम रणनीति के अनुरूप ही हैं।

पॉल ने ये भी कहा कि हम लॉकडाउन के पहले से भी बेहतर स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन से पहले हर 5 दिन में कोरोना वायरस के मामले दोगुने हो रहे थे और अब हर 11-12 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। इस तरह देखा जाए तो कोरोना वायरस के फैलने की दर घटी है और कभी भी स्थिर हो सकती है।

बता दे, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह बताया गया है कि कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे भारत के लिए अच्छी खबर है कि यहां केसेज डबल होने में अब ज्‍यादा समय लग रहा है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक, भारत में इस बीमारी से मरने वालों की दर दुनिया में सबसे कम है। उन्‍होंने बताया कि अगर पिछले 14 दिन में डबलिंग रेट 10.5 दिन था तो आज यह करीब 12 दिन हो गया है। उन्‍होंने कहा कि हमारा मॉर्टलिटी रेट 3.2% है जो कि दुनिया में सबसे कम है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 'कल हमने 10 लाख टेस्ट के आंकडे को पार किया और एक दिन में 74,000 के करीब टेस्ट किए। देश में 319 जिले ऐसे हैं जो बीमारी से प्रभावित नहीं है। 130 जिले हॉटस्पॉट हैं, 284 जिले नॉन-हॉटस्पॉट हैं। हमने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, पेरासिटामोल जैसी दवाई दुनिया के 99 देशों को सप्लाई की हैं।'

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में 34 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि करीब 11 लाख लोगों की मौत हो गई है। सबसे बुरा हाल अमेरिका का है, जहां पर करीब 66 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना का संक्रमण 11 लाख से भी अधिक लोगों में फैल चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री