न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक-एक करके या एक साथ होगी 'निर्भया' के दोषियों को फांसी, दिल्ली HC आज सुनाएगा फैसला

निर्भया बलात्कार और हत्या मामले में दिल्ली हाई कोर्ट आज बुधवार को केंद्र की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें चारों दोषियों की फांसी पर रोक से जुड़े निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 8:19:01

एक-एक करके या एक साथ होगी 'निर्भया' के दोषियों को फांसी, दिल्ली HC आज सुनाएगा फैसला

निर्भया बलात्कार और हत्या मामले में दिल्ली हाई कोर्ट आज बुधवार को केंद्र की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें चारों दोषियों की फांसी पर रोक से जुड़े निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई के तहत इस मुद्दे पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। निर्भया केस पर दिल्ली हाई कोर्ट दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएगी।

दिल्ली हाई कोर्ट कोर्ट तय करेगा कि दोषियों को एक साथ फांसी पर लटकाया जाए या अलग-अलग। दरसअल केंद्र सरकार ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि चारों दोषी न्यायिक तंत्र का गलत फायदा उठा कर फांसी को टालने की कोशिश कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान केंद्र ने दलील दी कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को एक-एक कर फांसी देने में दिल्ली को कोई समस्या नहीं, तिहाड़ को कोई समस्या नहीं, कोई नियम ऐसा करने से नहीं रोकता, कुछ खास परिस्थितियों को छोड़कर। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में लोगों ने रेप के दोषियों के एनकाउंटर का जश्‍न मनाया था। लोगों का यह जश्‍न पुलिस के लिए नहीं था, बल्कि इंसाफ के लिए था। किसी एक दोषी की याचिका लंबित होने पर बाकी 3 दोषियों को फांसी से राहत नहीं दी जा सकती है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

चार दोषियों - मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31)- को पहले 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाने वाली थी और बाद में यह समय बदलकर एक फरवरी को सुबह छह बजे कर दिया गया। लेकिन 31 दिसंबर को मुकेश की ओर से ट्रायल कोर्ट में याचिका दायर की गई कि अन्य दोषियों ने अभी तक अपने कानूनी उपायों का उपयोग नहीं किया है और उन्हें अलग-अलग फांसी नहीं दी जा सकती।

तीन दोषियों- पवन, विनय और अक्षय की ओर से एडवोकेट ए पी सिंह ने दलील दी और कहा कि फांसी पर चढ़ाने के लिए न तो सुप्रीम कोर्ट ने कोई समयसीमा तय की हुई है और न संविधान में इसके लिए कोई अवधि तय है। चौथे दोषी मुकेश की ओर से सीनियर एडवोकेट रेबेका जोन्स पेश हुईं। उन्होंने समान अपराध में दोषियों के लिए समान सजा पर जोर दिया और कहा कि दोषियों को फांसी पर जब चढ़ाया जाए तो एक साथ, अलग-अलग या एक-एक करके नहीं।

इस मामले में तीन लोगों की क्यूरेटिव पिटिशन सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है जबकि मुकेश और विनय की दया याचिका भी राष्ट्रपति ने खारिज कर दी है। जबकि अक्षय की दया याचिका फिलहाल राष्ट्रपति के पास लंबित है। दोषियों की तरफ से नई- नई याचिका लगाने और कोर्ट में उनके लंबित रहने के चलते ही दो बार उन्हें फांसी दिए जाने के लिए जारी किया गया।

मंगलवार को 'निर्भया' के माता-पिता ने हाई कोर्ट से अनुरोध किया कि वह केंद्र की संबंधित याचिका के निपटारे में देरी न करे। जस्टिस कैत ने उन्हें जल्द से जल्द फैसला सुनाए जाने का भरोसा दिलाया

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन