न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक साथ लटकाए जाएंगे निर्भया के चारों दरिंदे, तिहाड़ में फांसी के लिए 3 नए तख्ते तैयार

निर्भया के गुनहगारों को सज़ा-ए-मौत देने के लिए तिहाड़ में तख्ते तैयार कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्भया के चारों गुनाहगारों को एक साथ फांसी दी जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jan 2020 4:01:30

एक साथ लटकाए जाएंगे निर्भया के चारों दरिंदे, तिहाड़ में फांसी के लिए 3 नए तख्ते तैयार

निर्भया के गुनहगारों को सज़ा-ए-मौत देने के लिए तिहाड़ में तख्ते तैयार कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्भया के चारों गुनाहगारों को एक साथ फांसी दी जाएगी। अब तिहाड़ देश की पहली ऐसा जेल हो गई है, जहां एक साथ चार तख्त फांसी के लिए तैयार हैं। अभी तक यहां फांसी के लिए एक ही तख्त था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 4 कर दी गई है। तिहाड़ जेल के अंदर तख्ते तैयार करने का काम लोक निर्माण विभाग यानी PWD ने बीते सोमवार को पूरा कर लिया था। तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए जेल के अंदर जेसीबी मशीन भी लाई गई थी, क्योंकि तीन नए फांसी के तख्ते तैयार करने के लिए यह भी जरूरी होता है कि उनके नीचे एक टनल भी बनाई जाए। इसी टनल के माध्यम से फांसी के बाद मृत कैदी को बाहर निकाला जाता है। तीन नए फांसी के तख्तों के साथ ही पुराने तख्ते को भी बदल दिया गया है।

जेल सूत्रों का कहना है कि फांसी के तीन तख्ते यहां निर्भया गैंगरेप के लिए बंद चार कैदियों को फांसी देने के लिए तैयार कराए गए हैं। इन चारों के मामलों की स्टेटस रिपोर्ट जेल प्रशासन कोर्ट खुलने पर देगा। कोर्ट 6 जनवरी को खुल रही हैं। तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इनकी फांसी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

फिलहाल निर्भया गैंगरेप के चारों कैदियों को तिहाड़ की जेल नंबर-2 और 4 में रखा गया है। जब इन्हें फांसी पर लटकाने की तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट से ब्लैक वॉरंट जारी किया जाएगा, उस दौरान इन चारों को जेल नंबर-3 में फांसी के फंदे के पास वाली सेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जानकारों का कहना है कि 19 दिसंबर को दोषियों की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी। इसके एक माह में क्यूरेटिव अर्जी लगाई जा सकती है। फिर दया याचिका अंतिम विकल्प है। निर्भया गैंगरेप केस जघन्यतम श्रेणी का है। इसलिए राहत की उम्मीद कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी