न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्भया केस: चारों गुनहगारों को कब लटकाया जाएगा फांसी पर? तारीख का आज हो सकता है ऐलान

निर्भया के गुनहगारों की फांसी की तारीख का ऐलान आज 7 जनवरी को हो सकता है। निर्भया के गुनहगारों के लिए तिहाड़ में फांसी का फंदा तैयार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jan 2020 8:05:01

निर्भया केस: चारों गुनहगारों को कब लटकाया जाएगा फांसी पर? तारीख का आज हो सकता है ऐलान

निर्भया के गुनहगारों की फांसी की तारीख का ऐलान आज 7 जनवरी को हो सकता है। निर्भया के गुनहगारों के लिए तिहाड़ में फांसी का फंदा तैयार है। बस इंतजार है तारीख के ऐलान का वो आज हो सकता है। वही इससे पहले सोमवार को निर्भया गैंगरेप मामले में फांसी की सजा पाने वाले चार दोषियों में से एक के पिता की फांसी को टालने की अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। पिता ने इकलौते चश्मदीद के खिलाफ झूठी गवाही देने के आरोप में अदालत में अर्जी दी थी। जिसको अडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट (एसीएमएम) सुधीर कुमार सिरोही ने ठुकरा दी।

कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता के बेटे पवन को पहले ही संबंधित एफआईआर के तहत दोषी करार दिया जा चुका है और उनकी ओर से अब दी जा रही दलील पूरे मुकदमे के दौरान बचाव के लिए दोषी के पास थी। उन्होंने आगे कहा कि ट्रायल कोर्ट का ऐसा कोई आदेश पेश नहीं किया गया, जिसमें चश्मदीद की गवाही को गलत या अविश्वसनीय ठहराया गया हो। हीरा लाल गुप्ता की शिकायत में आईपीसी की धारा 193 से 196 के तहत झूठे साक्ष्य पेश करने से जुड़े आरोपों को लेकर अदालत ने कहा कि इस पर संज्ञान लेने के लिए कोर्ट या उसके द्वारा नियुक्त किसी अधिकारी की ओर लिखित में कंप्लेंट जरूरी है। दोषी के पिता की ओर से उनके वकील एपी सिंह ने यह शिकायत दायर की थी। इसमें मामले के चश्मदीद और पीड़ित के दोस्त के खिलाफ झूठी गवाही देने का आरोप लगाया गया।

इसके लिए उन्होंने एक हिंदी न्यूज चैनल के एंकर के ट्वीट को आधार बनाया और दावा किया कि उसने अपने चाचा के साथ मिलकर मामले में कथित तौर पर रिश्वत लेकर झूठी गवाहियां दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

आपको बता दे, मामला 16 दिसंबर 2012 की रात चलती बस में एक 23 साल की पैरामेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप से जुड़ा है, जिसकी घटना के कुछ दिनों बाद मौत हो गई थी। इस अपराध के लिए पवन के अलावा मुकेश, अक्षय और विनय को मौत की सजा सुनाई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका