न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्भया केस: दोषियों के वकील का दावा, विनय को जेल प्रशासन ने दिया 'स्लो प्वाइजन'

दोषियों के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि उनके क्लाइंट विनय को जेल प्रशासन ने स्लो प्वाइजन दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jan 2020 1:53:10

निर्भया केस: दोषियों के वकील का दावा, विनय को जेल प्रशासन ने दिया 'स्लो प्वाइजन'

निर्भया केस के चारों दोषियों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा लेकिन उससे पहले कैसे भी फांसी की सजा टल जाए इसके लिए निर्भया के दोषी और उसके वकील नए-नए पैतरे चल रहे है। शुक्रवार को एक बार फिर निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया है। वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि तिहाड़ जेल ने अबतक उन्हें कुछ कागजात नहीं दिए हैं, जिसकी वजह से क्यूरेटिव और मर्सी पिटिशन दाखिल करने में देरी हो रही है। जिसके बाद आज शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष के वकील का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषियों से जुड़े सभी दस्तावेज समय पर सौंप दिए हैं। कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया और कहा कि सभी दस्तावेज सौंप दिए गए हैं, किसी नए निर्देश की जरूरत नहीं।

हालाकि, दोषियों की तरफ से पेश वकील ने कहा कुछ दस्तावेज कल रात 10:30 बजे दिए गए है। लेकिन दोषी विनय की केस डायरी अभी तक नहीं दी गयी है। वकील ने कहा कि केस डायरी 160 पेज की है वो नहीं मिली है। इसके साथ ही उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दी गयी है और विनय दिल्ली लोक नायक अस्पताल में 10 दिन था वो भी दस्तावेज नहीं मिला है।

वहीं दोषियों के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि उनके क्लाइंट विनय को जेल प्रशासन ने स्लो प्वाइजन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्लो प्वाइजन देने के कारण विनय की तबीयत बिगड़ी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है।

दोषियों के वकील पहले भी कई बार कोर्ट सुनवाई में जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने को लेकर झूठे आरोप लगाते रहे हैं। आज भी सुनवाई के दौरान उन्होंने देर रात दस्तावेज सौंपे जाने की पुष्टि की।

nirbhaya gang rape,vinay sharma,slow poison,nirbhaya news,nirbhaya  gangrape news,news

विनय ने बनाई पेंटिंग, लिखी डायरी

वकील ने बताया कि जेल में रहते हुए विनय ने कुछ पेटिंग भी बनाई है। तिहाड़ हाट में उसकी पेंटिंग्स की बिक्री भी हुई। मैंने उनके बारे में जानकारी चाहता हूं कि आखिर उसकी पेंटिंग्स से क्या कमाई हुई। विनय ने 11 पेंटिंग बनाई और 19 पन्नों की 'दरिंदा' डायरी भी लिखी। जेल प्रशासन ने दोषी विनय की पेटिंग और उसकी डायरी दरिंदा को भी कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने तिहाड़ जेल से कहा कि सभी दस्तावेज दोषियों को दे दिए जाएं। इस पर जेल प्रशासन ने कहा कि सभी दस्तावेद सौंप दिए गए हैं और इसके साथ ही इस अर्जी का निपटारा हो गया।

बदल गया है जेल में निर्भया के गुनहगारों का बर्ताव

फांसी का दिन नजदीक आने की वजह से चारों दोषियों में बर्ताव में तेजी से बदलाव आ रहा है। ऐसे में चारों फांसी से पहले खुद को नुकसान न पहुंचा लें, जेल प्रशासन के लिए यह काम सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इसके लिए जेल प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है। कैदियों को टॉइलट तक में अकेले नहीं छोड़ा जा रहा है। दिन-रात उनपर निगरानी रखी जा रही है। बार-बार उनके सेल्स को बदला जा रहा है। चारों पर एक डॉक्टर नजर बनाए हुए है। उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जेल प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह देखना है कि कहीं चारों में से कोई खुद को ही नुकसान न पहुंचा ले। चारों दोषियों को टॉइलट में भी अकेले नहीं छोड़ा जा रहा। उनके साथ एक सुरक्षा गार्ड जाता है। नए कमरे में शिफ्ट करने से पहले भी कमरे की छानबीन होती है। इसे एक टीम द्वारा किया जा रहा है जिसमें जेल सुपरिंटेंडेंट भी शामिल होता है। दोषियों के सेल में रात को भी अंधेरा नहीं किया जाता, ताकि गार्ड उनपर निगरानी रख सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर