न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पासपोर्ट निरस्त फिर भी नीरव मोदी ने की कई देशों की यात्रा : सीबीआई

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया है कि फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी का पासपोर्ट भारत सरकार द्वारा निरस्त किए जाने की जानकारी 24 फरवरी को इंटरपोल केन्द्रीय डेटाबेस में दिखने के बावजूद नीरव कई देशों की यात्रा करने में कामयाब रहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jun 2018 7:17:18

पासपोर्ट निरस्त फिर भी नीरव मोदी ने की कई देशों की यात्रा : सीबीआई

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया है कि फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी का पासपोर्ट भारत सरकार द्वारा निरस्त किए जाने की जानकारी 24 फरवरी को इंटरपोल केन्द्रीय डेटाबेस में दिखने के बावजूद नीरव कई देशों की यात्रा करने में कामयाब रहा। एजेंसी ने कहा कि उसने 15 फरवरी को इंटरपोल के जरिये जारी एक नोटिस में नीरव का पासपोर्ट निरस्त होने की जानकारी साझा की थी।

सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, विदेश मंत्रालय द्वारा पासपोर्ट निरस्त किये जाने के बाद, हमने ‘ डिफ्यूशन ’ नोटिस में यह जानकारी अद्यतन की। नीरव मोदी का पासपोर्ट निरस्त किए जाने की जानकारी 24 फरवरी को इंटरपोल केन्द्रीय डेटाबेस में उपलब्ध कराई गई जो सदस्य देशों के लिए उपलब्ध है।

इंटरपोल को भेजे पत्र में सीबीआई ने नीरव मोदी को सरकार द्वारा जारी पांचों पासपोर्ट की जानकारी दी। ये पासपोर्ट एक दूसरे से लिंक हैं लेकिन नवीनीकरण या बुकलेट भर जाने के कारण उनकी संख्या बदल गई है।

सूत्रों ने कहा कि इंटरपोल केन्द्रीय डेटाबेस में सूचना दिखने के बाद ब्रिटेन द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, नीरव मोदी 15 मार्च को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से हांगकांग, 28 मार्च को न्यूयार्क के जेएफके हवाई अड्डे से हीथ्रो और 31 मार्च को हीथ्रो से चार्ल्स डि गॉले, पेरिस गया।

उन्होंने कहा कि इंटरपोल के जरिये सीबीआई द्वारा जारी नोटिस के जवाब में सूचना उपलब्ध कराई गई। सूत्रों ने कहा कि डेटाबेस में अपडेट होने के बाद संदिग्ध की गतिविधि के बारे में सूचना साझा करना सदस्य देश के ऊपर है और एजेंसी उनसे जानकारी साझा करने का केवल आग्रह कर सकती है।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी के पास नीरव मोदी के बारे में कोई विश्वसनीय सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के आग्रह पर इंटरपोल द्वारा यह नोटिस जारी किया गया और एजेंसी ने उन छह देशों से संपर्क किया जहां नीरव के भागने की आशंका थी।

एजेंसी ने इन देशों से नीरव की उपस्थिति और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करने का आग्रह किया। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने 25 अप्रैल , 22 मई , 24 मई और 28 मईको ब्रिटेन को इंटरपोल समन्वय एजेंसी को ये स्मरण पत्र भेजे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका , सिंगापुर , बेल्जियम , यूएई और फ्रांस की एजेंसियों को भी इसी तरह के स्मरण पत्र भेजे गये। यह मामला नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी द्वारा सरकारी पंजाब नेशनल बैंक के साथ गारंटी पत्र और विदेशी साख पत्रों के जरिये करीब 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत