न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : ये कैसी निर्ममता, कोई थैली में डाल छोड़ गया नवजात, रोने की आवाज सुन राहगीरों ने ली सुध

मामला सामने आया भीलवाडा से जहां जयपुर-कांकरोली स्टेट हाईवे पर बामणिया तिराहा के पास कपड़े की थैली में एक नवजात बिलखता मिला। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से नवजात बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Mar 2021 10:29:42

भीलवाड़ा : ये कैसी निर्ममता, कोई थैली में डाल छोड़ गया नवजात, रोने की आवाज सुन राहगीरों ने ली सुध

अक्सर निर्ममता के ऐसे कई मामले सामने आते हैं जब लोग नवजात बच्चों को बीच रास्ते में छोड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया भीलवाडा से जहां जयपुर-कांकरोली स्टेट हाईवे पर बामणिया तिराहा के पास कपड़े की थैली में एक नवजात बिलखता मिला। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से नवजात बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। हाेली के महीने में मिलने पर बच्चे का नाम प्रहलाद दिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता विवेक टेलर व नीतू गर्ग ने बताया बालक का वजन 2 किलो 185 ग्राम, ब्लड ग्रुप बी पाॅजिटिव है। अभी सांस में तकलीफ होने से हालत गंभीर है।

जानकारी अनुसार शाहपुरा मार्ग पर बामणिया तिराहा के पास एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मनीष नायक व सांवर सिंह सोमवार सुबह 10 बजे जंगल में शौच करके आ रहे थे। इस दौरान नवजात के रोने की आवाज सुनी तो आसपास तलाश की। बरसाती नाले के ऊपर स्थित पेड़ के तने में एक कपड़े की थैली में नवजात बिलखता मिला। दोनों ने भट्टे के मालिक मुकेश कुमार व उपखंड मुख्यालय पर 108 एम्बुलेंस व थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने बच्चे को चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर डाॅ. उपासना मीणा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नवजात की माता की तलाश शुरू की है।

बाल कल्याण समिति ने बच्चे का नाम प्रहलाद दिया है। एमजी अस्पताल की शिशु राेग विशेषज्ञ डाॅ. इंदिरा सिंह व स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेहाना बानू ने शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज शुरू किया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय के निर्देश पर सदस्य चन्द्रकला ओझा, फारुख खान पठान व सीमा त्रिवेदी पहुंची बच्चे के स्वाथ्य की जानकारी ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती