न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत : आज से बहुत कुछ बदल जायेगा आपके जीवन में, जाने क्या होंगे बदलाव

आज यानी 1 अप्रैल 2019 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। नए वित्तीय वर्ष में आपके जीवन में काफी कुछ बदल जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 10:07:28

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत : आज से बहुत कुछ बदल जायेगा आपके जीवन में, जाने क्या होंगे बदलाव

आज यानी 1 अप्रैल 2019 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। नए वित्तीय वर्ष में आपके जीवन में काफी कुछ बदल जाएगा। ये बदलाव सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले हैं। इन बदलावों में कुछ बदलावों से तो आपको राहत मिलेगी लेकिन कुछ बदलाव ऐसे हैं जो आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं आज से कौन सी चीजें खरीदने के लिए आपको कम और ज्यादा पैसे चुकाने होंगे...

new financial year from 1st april 2019,1st april,things to be cheaper from 1st april

5 लाख तक की टैक्सेबल आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा

आज से पांच लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा, दरअसल केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट 2019 में पांच लाख रुपये तक की आय को फ्री कर दिया है। लेकिन अगर आपकी आय इससे ज्यादा है तो आपको पुरानी दरों के हिसाब से ही टैक्स देना पड़ेगा। इसके साथ ही आज से आप ज्यादा टैक्स बचा पाएंगे। दरअसल स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का एलान भी सरकार ने अंतरिम बजट 2019 में की थी।

सस्ता हुआ जीवन बीमा


1 अप्रैल से जीवन बीमा खरीदना सस्ता हो जाएगा। दरअसल, आज से कंपनियां मृत्यु दर के नए आंकड़ों का पालन करेंगी। अभी तक बीमा कंपनियां 2006-08 के डाटा का इस्तेमाल कर रहीं थी, जो कि अब बदलकर 2012-14 का हो जाएगा। इससे जीवन बीमा का प्रीमियम कम हो जाएगा। इस नए बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा 22 से 50 साल के लोगों को होगा।

new financial year from 1st april 2019,1st april,things to be cheaper from 1st april

घर खरीदना होगा सस्ता

जीएसटी की नई दरें आज से लागू होंगी इससे अंडर कंस्ट्रक्शन घरों पर GST 5% और किफायती श्रेणी वाले मकानों पर 1% GST लगेगा, पहले ये आठ प्रतिशत था। जिसके बाद घर खरीदना भी सस्ता हो जाएगा।

लोन लेना सस्ता

बैंक अब एमसीएलआर के बजाय, आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे। जिसके बाद सभी तरह का लोन काफी सस्ता हो जायेगा। आरबीआई के रेपो रेट घटाने के तुरंत बाद ब्याज दर घटाना होंगी। अभी बैंक खुद ही तय करते हैं कि ब्याज दर कब बढ़ानी-घटानी है।

नेशनल पेंशन स्कीम में मिलने वाले ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा


इस बदलाव से केंद्र सरकार के आधीन आने वाले लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। दरअसल सरकार ने एनपीएस में लगाया जाने वाला पैसा, उससे आने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर मिलने वाला अमाउंट तीनों को टैक्स फ्री कर दिया है। इसे EEE यानी एग्जेंप्ट-एग्जेंप्ट-एग्जेंप्ट का दर्जा दिया है। एनपीएस में सरकार ने अपने योगदान में भी बढ़ावा किया है, इसे 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी किया गया है। यह बदलाव भी आज से लागू होगा।
कोरोनरी स्टेंट की कीमत में इजाफा

दिल के मरीजों के लिए उपयोग में आने वाली कोरोनरी स्टेंट की कीमत 2 हजार रुपये तक बढ़ गई है। फरवरी 2017 को कोरोनरी स्टेंट की कीमत 85 फीसदी तक कम हो गया था। इसके करीब दो साल बाद कोरोनरी स्‍टेंट की कीमतों में 10 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। बता दें कि कोरोनरी स्टेंट की आकृति ट्यूब के समान होती है जिसे हृदय रोग के उपचार के दौरान हृदय में रक्त प्रवाह करने वाली नलिकाओं में लगाया जाता है।

new financial year from 1st april 2019,1st april,things to be cheaper from 1st april

10 फीसदी महंगी होंगी प्राकृतिक गैसें

आज से प्राक्रतिक गैस की कीमतों में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आप पर पड़ेगा, दरअसल प्राकृतिक गैस महंगी होने से सीएनजी (CNG) और पाइप वाली रसोई गैस (PNG) महंगी हो जाएगी। इसके साथ ही यूरिया उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी। बता दें कि प्राकृतिक गैस की कीमतों का यह तीन साल का उच्चतम स्तर होगा। अप्रैल-सितंबर में नैचुरल गैस कीमत $3.36/MMBtu से बढ़कर $3.69/MMBtu हो गई है। आपको बता दें कि नई डॉमेस्टिक गैस पॉलिसी 2014 के मुताबिक नेचुरल गैस की कीमतें हर 6 माह पर तय की जाती हैं।

टाटा, महिंद्रा समेत कई कंपनियों की गाड़ियां महंगी हो जाएंगी

अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी। दरअसल, कई ऑटो कंपनियों ने काम की कीमतें बढ़ा दी हैं। जिन कंपनियों ने मुख्‍य रूप से कार की कीमतों में इजाफा किया है उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, जगुआर लैंड रोवर इंडिया और Toyota Kirloskar Motors शामिल हैं। टाटा मोटर्स की कार 25,000 रुपये तक महंगी हो सकती हैं। जबकि जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर) चुनिंदा मॉडलों की कीमत में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। इसी तरह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपने वाहनों की कीमतें अप्रैल से पांच हजार रुपये से 73 हजार रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी। निसान इंडिया डैटसन गो और गो प्लस के दाम 4 प्रतिशत तक बढ़ाने वाली है।

मोटर इंश्योरेंस के नहीं चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

नए फाइनेंशियल ईयर में थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम फिलहाल नहीं बढ़ने जा रहा है। आमतौर पर 1 अप्रैल से मोटर इंश्योरेंस प्रीमयम बढ़ जाती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। दरअसल आईआरडीएआई का प्रीमियम में बदलाव नहीं करने का फैसला है। वित्त वर्ष 2019-2020 के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम में बदलाव नहीं किया जा रहा है। प्रीमियम नहीं बढ़ने से गाड़ी मालिकों को राहत मिली।

आज देश को तीसरा सबसे बड़ा बैंक मिल जाएगा


बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक का विलय होने से आज देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक मिल जाएगा। इस साल जनवरी में सरकार ने पब्‍लिक सेक्‍टर के दो बैंक- देना बैंक और विजया बैंक के बैंकों बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय को मंजूरी दी थी। आज होने वाले इस विलय के बाद देना बैंक और विजया बैंक के कर्मचारी, खाते, शेयर आदि बैंक ऑफ बड़ौदा के अधीन हो जाएंगे। बता दें इस विलय का असर तीनों बैंकों के करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा।

ट्रेन टिकट की रकम हो सकेगी रिफंड

रेलवे आज से यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत कर रहा है। रेलवे अब अपने यात्रियों के लिए संयुक्त पैसेंजर नेम रेकॉर्ड जारी करेगा। इसे ऐसे समझें कि अगर आप एक ट्रेन से यात्रा के बाद दूसरी ट्रेन में सफर करेंगे तो इन दोनों यात्राओं के लिए आपको एक ही पीएनआर जारी किया जाएगा। इस नए नियम के आने से अगर पहली ट्रेन लेट होने के कारण अगली ट्रेन छूट जाती है तो उन्हें अगली यात्रा का पूरा पैसा रिफंड मिलेगा।

नौकरी बदलने पर अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा पीएफ


नए वित्तीय वर्ष में ईपीएफओ के नए नियम भी आज से लागू हो जाएंगे। इसके तहत नौकरी बदलने पर आपके पीएफ का पैसा अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। अभी ईपीएफओ के सदस्यों को UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) रखने के बाद भी पीएफ ट्रांसफर करने के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता है। ईपीएफओ के पास हर साल ट्रांसफर के करीब 8 लाख आवेदन आते हैं।

टीडीएस की सीमा बढ़कर 40 हजार होगी

नए वित्तीय वर्ष में ब्याज से होने वाली आय पर टीडीएस की सीमा सालाना 10 हजार रुपये से बढ़कर 40 हजार रुपये हो गई है। इससे बैंक और डाकघर के वरिष्ठ नागरिकों और छोटे जमाकर्ताओं को फायदा होगा। अभी तक ये जमाकर्ता 10 हजार रुपये प्रति वर्ष तक की ब्याज आय पर कटे कर का रिफंड मांग सकते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल