न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हुई बड़ी लापरवाही, कोरोना संक्रमित को टायफायड का मरीज समझकर 3 दिन तक रखा अस्पताल में

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पाकिस्‍तान (Pakistan) से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 6:21:38

हुई बड़ी लापरवाही, कोरोना संक्रमित को टायफायड का मरीज समझकर 3 दिन तक रखा अस्पताल में

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पाकिस्‍तान (Pakistan) से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इस मामले में वहां की महिला पत्रकार मोना खान का कहना है कि इस्लामाबाद के एफ-टैन (F-10) इलाके में स्थित एक मशहूर अस्पताल में कोरोना संक्रमित को टायफायड का मरीज समझ कर तीन दिनों तक अस्पताल में रखा। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ के अलावा हजारों लोग उसके करीब से गुजरे। इसकी वजह से इस्लामाबाद के नागरिकों के लिए गंभीर खतरे की आशंका पैदा हो गई है।

'डेली पाकिस्‍तान' की खबर के मुताबिक पत्रकार मोना खान ने कहा है कि अस्‍पताल की लापरवाही अब पूरा इस्लामाबाद भुगतेगा। गौरतलब है कि तीन दिन पहले एक 18 वर्षीय लड़की संक्रामक लक्षणों के साथ एक मशहूर अस्पताल में गई थी। अस्‍पताल की ओर से उसका टायफायड का इलाज शुरू कर दिया गया। मगर रात को जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसे पिम्‍स अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसके टेस्‍ट किए गए तो उसे कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई। लड़की का इस समय पिम्‍स में आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि 'सवाल यह है कि लड़की तीन दिन से एक मशहूर अस्पताल में रही है। वहां हजारों लोग आते हैं जिनको वायरस लग चुका होगा। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है कि अस्‍पताल का स्‍टाफ संक्रमित भी हुआ होगा। इतना ही नहीं जिस वार्ड में लड़की को रखा गया था उसके पास वाला वार्ड नवजात बच्चों का है। ऐसे में बच्चों के संक्रमित होने का भी खतरा बन गया है। मोना खान ने कहा है कि अस्पताल के स्‍टाफ और मौजूदा मरीजों को बिना देरी के जांच कराना चाहिए। अन्यथा पूरे इस्लामाबाद को नुकसान पहुंच सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका