न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेस्ट्रो-बार में पीते है बीयर तो यह खबर पढ़ आपको लग सकता है झटका

आबकारी विभाग द्वारा मारे गए छापों में चौकाने वाली बात सामने आई है जिसे जान रेस्ट्रो-बार में बीयर पीने वालों को झटका लग सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 1:05:46

रेस्ट्रो-बार में पीते है बीयर तो यह खबर पढ़ आपको लग सकता है झटका

आबकारी विभाग द्वारा मारे गए छापों में चौकाने वाली बात सामने आई है जिसे जान रेस्ट्रो-बार में बीयर पीने वालों को झटका लग सकता है। आबकारी विभाग ने 19 अगस्त 2017 और 13 अप्रैल, 2018 के बीच रेस्ट्रो-बार में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरन रेस्ट्रो-बार में बीयर की ऐसी बोतलें मिली हैं जो एक्सपायर्ड हो चुकी थीं। जिसमें हौज खास, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और कनॉट प्लेस में रेस्ट्रो-बार में नौ स्थानों पर छापे मारे गए। जिनमें एक्सपायर्ड बीयर पाई गई।

विधानसभा को दिए गए आंकड़े

- दिल्ली विधानसभा में आप के विधायक विशेष रवि द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में आबकारी विभाग ने कहा कि पिछले वर्ष 214 पब, बार और रेस्त्रां का निरीक्षण विभाग द्वारा किया गया था। इनमें से 94 रेस्ट्रो-बार आबकारी विभाग के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
- विधानसभा को दिए गए आकड़ों के मुताबिक वसंत विहार, राजौरी गार्डन, साकेत, न्यू फ्रेड्स कॉलोनी, पंजाबी बाग, लक्ष्मी नगर, कनॉट प्लेस और जनकपुरी में स्थित नौ रेस्ट्रो-बार में औचक छापेमारी में पाया गया कि वे एक्सपायर्ड बीयर ग्राहकों को पिला रहे थे। कुछ बोतलों के लेबल से पता चला कि वे बोतलें कुछ माह पहले ही एक्सपायर्ड हो चुकी थीं।
- विभाग ने इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने निर्धारित उम्र से कम उम्र के लोगों को शराब पिलाने के पांच मामले पाए। इन मामलों में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली में कानूनी तौर पर शराब पीने की उम्र 25 साल है।
- जून 2015 में विभाग ने आप सरकार को शराब पीने की उम्र 21 साल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। मगर सरकार ने इसे निरस्त कर दिया था। विभाग ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अधिकतर रेस्ट्रो-बार और क्लब निर्धारित सीट-क्षमता की स्थिति का भी उल्लंघन कर रहे थे। इन मामलों में ऐसे प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया।

एक्सपायर्ड बीयर बहुत खतरनाक

- विशेषज्ञों का कहना है कि शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन उससे भी अधिक हानिकारक होता है एक्सपायर्ड बीयर का सेवन। विशेषज्ञ तो यह भी कहते हैं कि एक्सपायर्ड बीयर पीने से किडनी फेल हो सकती है। [ संतुलित मात्रा में बीयर (Beer) का सेवन देता है कई फायदें, जाने... ]

खेल करते हैं बार संचालक

- अफसरों की मानें तो बीयर पर लिखी डेट को लेकर बार संचालक बड़ा खेल करते हैं। रेस्ट्रो बार या क्लब एक्सपायरी डेट वाली बीयर बेचते हैं तो यह अपराध की श्रेणी में आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल