न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर भाजपा विश्वास मत साबित करने में नाकाम रही तो वैकल्पिक सरकार बनाने पर करेंगे विचार: एनसीपी

बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में सीएम पद को लेकर तनातनी जारी है। वही इसके बीच एनसीपी ने कहा कि अगर भाजपा विश्वास मत साबित करने में नाकाम होती है तो वैकल्पिक सरकार बनाने के बारे में सोचा जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Oct 2019 12:07:59

अगर भाजपा विश्वास मत साबित करने में नाकाम रही तो वैकल्पिक सरकार बनाने पर करेंगे विचार: एनसीपी

बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में सीएम पद को लेकर तनातनी जारी है। वही इसके बीच एनसीपी ने कहा कि अगर भाजपा विश्वास मत साबित करने में नाकाम होती है तो वैकल्पिक सरकार बनाने के बारे में सोचा जा सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार को भाजपा के साथ बैठक रद्द करने के शिवसेना के फैसले के बाद यह बयान दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहा था कि भाजपा ने कभी भी शिवसेना से 50-50 का वादा नहीं किया था। इसके साथ ही उन्होंने बोला कि महाराष्ट्र में सरकार भाजपा के नेतृत्व में ही बनेगी और राज्य में पांच साल मुख्यमंत्री मैं ही रहूंगा, इसमें कोई भ्रम नहीं है। वहीं, महाराष्ट्र में 50-50 फॉर्मूले की मांग को लेकर अड़ी शिवसेना और उसकी ओर से जारी बयानबाजी से बीजेपी आलाकमान नाराज हो गया है। वही देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने क्या कहा। अगर वह कह रहे हैं कि 50-50 फॉर्मूले पर कभी चर्चा नहीं हुई तो मुझे लगता है कि हमें सच्चाई की परिभाषा बदलने की जरूरत है। इस मामले में सीएम के साथ क्या चर्चा हुई थी, इस बारे में सब जानते हैं। मीडिया भी वहां थी।' संजय ने कहा, 'सीएम ने खुद 50-50 फॉर्मूले की बात कही थी। उद्धव ठाकरे ने भी इस बारे में चर्चा की थी। यह अमित शाह के सामने हुआ था। अगर अब ये कहते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं हुई तो मैं प्रणाम करता हूं ऐसी बातों को। वह उन बातों से इनकार कर रहे हैं जिन्हें उन्होंने कैमरा के सामने बोला है।'

वही नवाब मलिक ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अगले कुछ दिनों में देवेंद्र फडणवीस को शपथ लेने का न्योता दे सकते हैं। सवाल यह है कि क्या फडणवीस के साथ शिवसेना के मंत्री शपथ लेंगे या नहीं। शपथ लेने के बाद उन्हें अगले 14 से 15 दिन में सदन में विश्वास मत पारित करना होगा। अगर सदन में शिवसेना सरकार गिरा देती है तो फिर वैकल्पिक सरकार बनाने के बारे में सोचा जा सकता है। तब हम विचार करेंगे कि इस स्थिति में क्या किया जा सकता है। मलिक के इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से अटकलों को हवा दे दी है। हालांकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार शिवसेना के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत