न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : एसीबी टीम ने की नवोदय स्कूल के प्राचार्य पर कारवाई, CCTV में कैद हुई घूस की वारदात

सिस्टम में बढ़ता भ्रष्टाचार सिस्टम को खोंखला करता जा रहा हैं। इसको लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कारवाई कर रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Nov 2020 11:35:52

राजस्थान : एसीबी टीम ने की नवोदय स्कूल के प्राचार्य पर कारवाई, CCTV में कैद हुई घूस की वारदात

सिस्टम में बढ़ता भ्रष्टाचार सिस्टम को खोंखला करता जा रहा हैं। इसको लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कारवाई कर रही हैं। बीते दिन जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की विशेष विंग ने बुधवार सुबह जिले के तिलवासनी स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने विद्यालय में लगे CCTV कैमरों के बिल पास करने की एवज में यह रिश्वत ली थी।

एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ। विष्णुकांत ने बताया कि भदवासिया में गांधी नगर निवासी नंदकिशोर पारीक की शिकायत पर तिलवासनी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य टोंक जिले में पीपलू तहसील के बोरखण्डी कल्ला निवासी धर्मेन्द्र कुमार जैन को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसने CCTV कैमरों के बिल पास करने की एवज में फर्म संचालक से अपने प्राचार्य आवास में रिश्वत ली। ब्यूरो की विशेष विंग के एएसपी डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नंदकिशोर पारीक की फर्म टेक्नो विजन डिजिटल सिक्योरिटी ने जवाहर नवोदय विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे जिनका भुगतान होना बाकी है।

बिल पास करने की एवज में नवोदय स्कूल के प्राचार्य ने चालीस हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। इसमें 15 हजार व 10 हजार रुपए परिवादी से प्राचार्य ने अपने बैंक खाते में ऑनलाइन जमा करवा लिए थे। शेष 15 हजार रुपए व 10 हजार रुपए का उपहार और मांग रहा था। परिवादी ने ACB से प्राचार्य के रिश्वत मांगने की शिकायत की। गोपनीय सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई तब ब्यूरो ने बुधवार सुबह परिवादी को रिश्वत देने तिलवासनी भेजा।

प्राचार्य ने उसे स्कूल परिसर स्थित प्राचार्य आवास बुलाया, जहां उसने 10 हजार रुपए रिश्वत ले ली। तभी इशारा मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में निरीक्षक अयूब खान, हेड कांस्टेबल मेघराज, वरिष्ठ लिपिक मेघसिंह, कांस्टेबल रामचंद्र आदि ने दबिश देकर प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही रिश्वत राशि भी जब्त कर ली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?