न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करतारपुर कॉरिडोरः पाकिस्तान के लिए रवाना हुए नवजोत सिद्धू, बोले- 'पीएम इमरान खान का कर्जदार हूं'

पंजाब की कांग्रेस सरकार मंत्री नवजोत सिद्धू बुधवार (28 नवंबर) को होने वाले करतारपुर कॉरीडोर के शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Nov 2018 4:18:41

करतारपुर कॉरिडोरः पाकिस्तान के लिए रवाना हुए नवजोत सिद्धू, बोले- 'पीएम इमरान खान का कर्जदार हूं'

पंजाब की कांग्रेस सरकार मंत्री नवजोत सिद्धू बुधवार (28 नवंबर) को होने वाले करतारपुर कॉरीडोर के शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए हैं। आज उन्होंने पाकिस्तान जाने के लिए अटारी-वाघा बॉर्डर पार किया। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की ओर से दिए गए आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल होने गए सिद्धू ने इस दौरान पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रति आभार जताया है। उन्‍होंने पाकिस्‍तान रवाना होने से पहले अटारी-वाघा सीमा पर मीडिया से कहा 'मैं पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कर्जदार हूं।' साथ ही उन्‍होंने अपने को भारत सरकार का भी कर्जदार बताया।

बता दें कि 26 नवंबर को भारत में पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक में करतार कॉरिडोर की नींव रखी गई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिजिटल तरीके से बटन दबाकर कॉरिडोर का नींव पत्थर रखा।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान का न्योता रविवार को अस्वीकार कर दिया था। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को लिखे एक पत्र में कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है लेकिन उन्हें इसमें उपस्थित नहीं हो पाने के लिए अफसोस है। उन्होंने अपने राज्य में होने वाले आतंकी हमलों और पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या किए जाने को इसकी वजह बताया था। अमरिंदर ने कहा था, ‘‘मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री (पाकिस्तान के) परिस्थितियों को समझेंगे...इस ऐतिहासिक अवसर पर मेरे लिए पाकिस्तान में उपस्थित होना संभव नहीं हो सकता, जबकि गुरूद्वारा श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेकना हमेशा से मेरा सपना रहा है। उम्मीद है कि शत्रुता और इन हत्याओं के बंद होने पर यह हसरत पूरी हो जाएगी।’ जबकि उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी-खुशी यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इस समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद होंगे। सिद्धू ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पत्र लिख कर शिलान्यास समारोह के लिए उनका न्योता स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कुरैशी को लिखा, ‘‘बड़े ही सम्मान और अपार हर्ष के साथ मैं 28 नवंबर को करतारपुर साहिब में शिलान्यास समारोह में शामिल होने का आपका न्योता स्वीकार करता हूं। इस मौके पर मैं आपसे मिलने की आशा करता हूं।’’

कॉरिडोर का मतलब बिना वीजा कर सकेंगे दर्शन

कैप्टन ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर गुमराह कर रहे हैं कि कॉरिडोर से करतारपुर गुरुद्वारा साहिब तक जाने के लिए वीजा चाहिए। यह सच नहीं है। कॉरिडोर का मतलब होता है लोग बिना वीजा के गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेक सकेंगे।

करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं के लिए होगा रेलवे स्टेशन का निर्माण

पाकिस्तान सरकार करतारपुर में एक रेलवे स्टेशन और देशभर में सिख धार्मिक स्थलों के निकट श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था करने के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी। मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डॉन न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा है कि सरकार करतारपुर, ननकाना साहिब तथा नरोवाल में होटलों के निर्माण के लिए सिख संगठनों को जमीन मुहैया कराएगी।

सरकार करतारपुर में रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए भी जमीन भी उपलब्ध कराएगी। रेल मंत्री ने गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय सिखों के शामिल होने के बाद लाहौर से विशेष ट्रेनों से रवाना होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भारत और पाकिस्तान ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक और पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को जोड़ने के लिए गलियारा बनाने की बात कही है।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत